विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hajipur: 'विपक्षी नेताओं को हुआ मोतियाबिंद; ऑपरेशन के लिए CM खुलवा रहे अस्पताल', जायसवाल ने कसा तंज

Published: Mon, 10 Feb 2025 06:40 PM (IST)

हाजीपुर में एनडीए कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित किया गया था। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने विपक्ष पर ...और पढ़ें

हाजीपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते मंत्री दिलीप जायसवाल। (फोटो जागरण)
हाजीपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते मंत्री दिलीप जायसवाल। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंत्री दिलीप जायसवाल ने विपक्ष पर कसा तंज
  2. जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- केन्द्र में पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह भूमि एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल हाजीपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। 

इस दौरान मंत्री दिलीप जायसवाल ने विपक्ष पर खूब प्रहार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों को मोतियाबिंद हो गया, इनके आंख के ऑपरेशन के लिए नीतीश कुमार ने पटना में एक बहुत बड़ा अस्पताल बनवा रहे हैं। चुनाव से पहले अस्पताल खुल जाएगा।

उन्होंने कहा कि विपक्ष को जो विकास, रोजगार एवं बिहार में कानून का राज दिखाई नहीं पड़ता है, आंख का ऑपरेशन कराने के बाद सब कुछ दिखाई पड़ेगा। दिलीप जायसवाल के भाषण के दौरान मंच के सामने एक कार्यकर्ताओं ने उमेश कुशवाहा के विरोध में बैनर को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।

मंच पर गाया गीत

इसी बीच दिलीप जायसवाल ने मंच से गीत गाना शुरू कर दिया। बिहार में का बा, बिहार में एनडीए के सरकार बा, और बिहार में का बा, कानून के राज बा, आज भी है और कल भी रहेगा, हरा बा, भगवा ब्लू बा कि लाल बा, बिहार में एनडीए के सरकार बा, नीतीश कुमार के राज बा, आज भी है और कल भी रहेगा।

उन्होंने कहा कि बिहार में 2005 से पहले लालटेन जलता था। लेकिन आज नीतीश कुमार के राज में पूरे बिजली जल रही है। उन्होंने कहा कि बचपन में देखा था कि एक मोकामा में नदी पर पुल बना हुआ था।‌आज कटिहार से बक्सर तक गंगा नदी पर पुरे बिहार में पुल ही पुल दिखता है।

कार्यकर्ता सम्मेलन में एकजुट हुए एनडीए गठबंधन के नेता।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि पहले हर जगह रोड पर गड्डे दिखाई देते थे,आज बिहार में राष्ट्रीय राज मार्ग के अलावा सभी जगहों पर सड़क का जाल बिछाया गया है। बिहार में नीतीश कुमार के राज्य में जो शासन चल रहा है, बिहार में ऐतिहासिक गाथा लिखेगा।

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी भी बिहार के लिए खजाना खोल कर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि जब बिहार विकसित होगा तभी देश विकसित होगा।

केन्द्र में पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में हुए उप चुनाव ने साबित कर दिया कि केन्द्र में पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार में सीएम नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं है।

आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्ष एक सीट के लिए तरस जाएगा। बिहार में भ्रम फैलाने वाले लोगों को आगामी विधानसभा चुनाव में मुंहतोड़ जवाब दीजिए।

उन्होंने कहा एक राज कुमार है जो इसी जिले के एक विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, माई बहिन योजना लागू करने को लेकर सभी जगह नेता बनते हैं। जब मौका मिला तो काम नहीं किया, दूसरे का क्रेडिट लेने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य, शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने की सीएम नीतीश की तारीफ।

उमेश कुशवाहा ने कहा कि इतिहास में ऐसा सीएम नहीं हो सकता। उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं से एकजुटता बनाकर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सभी एनडीए के प्रदेश अध्यक्ष आप लोगों से यही अपील करने आए हैं कि आपस में समन्वय बनाइए।

उन्होंने कहा कि अनुशासन में रहिए, एनडीए का अपना अनुशासन है, समन्वय कैसे बने यह मैसेज देने के लिए हम यहां आए हैं। उमेश कुशवाहा ने अपने संबोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष कह कर संबोधित किया। हालांकि दोबारा गलती सुधार ली।

उमेश कुशवाहा ने कहा कि वैशाली की धरती को नमन करता हूं। इस धरती के इतिहास को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस धरती का ऋण उतार नहीं सकता, क्योंकि इसी धरती ने विधायक बनाया है। इस बार विधानसभा चुनाव में इतिहास लिखा जाएगा।

2025 की विधानसभा चुनाव में जुट जाएं कार्यकर्ता

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है। बिहार में एनडीए पुरी तरह एकजुट है। उन्होंने बिहार में 2005 से पहले कुछ नहीं था। किसी क्षेत्र में विकास नहीं हुआ था।

उन्होंने कहा कि घर से बाहर परिवार के साथ निकलने में दिक्कत होती थी। उन्होंने कहा कि पांचो दलों के नेता एवं कार्यकर्ता एकजुट है। बूथ स्तर तक आपस में सामंजस स्थापित करें। ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए के सभी प्रत्याशी को चुनाव जिताएं।

उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार और देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास हो रहा है। 2025 में 225 फिर से नीतीश कुमार। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अभी से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की।

2005 के बिहार उजड़ा और मरा हुआ था

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले कई बरसों में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है। कार्यकर्ता अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।

उन्होंने कहा कि पिछले 15 जनवरी से बिहार के अलग-अलग जिलों में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू किया गया है। सभी जगह पर कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर काफी उत्साह है।

उन्होंने कहा कि 2025 के बिहार उजड़ा और मरा हुआ था। घर से निकलने में लोगों को डर लगता था। शाम 5:00 बजे के बाद व्यापारी दरवाजा बंद कर देता था। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार के सभी क्षेत्रों में विकास हुआ।

बिहार में विकास का उमंग है, उन्होंने कहा कि 2025 में 225 सीट जीताकर सरकार बनाना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव में जुटने की बात कही।

2025 में 225 सीट जीताकर नीतीश को सीएम बनाना 

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में बिहार में एनडीए गठबंधन को 225 सीट जीताकर नीतीश कुमार को पुनः बिहार का सीएम बनाना है।

उन्होंने कहा कि हाजीपुर में आयोजित एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटी कार्यकर्ताओं की संख्या देखकर लगता है कि एनडीए के कार्यकर्ता सभी एकजुट है। चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं ने अभी से कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा के संदेश को लेकर हम लोगों को भेजा गया है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत एवं बूथ स्तर तक पहुंच कर सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है। सभी एनडीए कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए के सभी प्रत्याशियों को जीताने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें-

Gaya News: गया वालों की चमकेगी किस्मत! CM नीतीश देंगे 14000 करोड़ की सौगात, बस 3 दिनों का इंतजार

Delhi Chunav Result: 'झूठ-फरेब और धोखा हारा', AAP पर बरसे डिप्पी सीएम; बिहार को लेकर भी किया बड़ा दावा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।