'इधर-उधर मत करिए, आप बहुत आगे जाएंगे', नीतीश कुमार ने जमकर की उमेश कुशवाहा की तारीफ
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जंदाहा के कजरी बुजुर्ग स्थित जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के पैतृक आवास का दौरा किया। ...और पढ़ें
-1779856117398_m.webp)
राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने की उमेश कुशवाहा की तारीफ। (सोशल मीडिया)
HighLights
नीतीश कुमार ने उमेश कुशवाहा के पैतृक आवास का दौरा किया।
उन्होंने परिवार से मुलाकात की और पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण किया।
बिहार के विकास कार्यों और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों पर चर्चा की।
संवाद सूत्र, जंदाहा। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को जंदाहा प्रखंड के कजरी बुजुर्ग स्थित जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति और विधायक उमेश कुशवाहा के पैतृक आवास पहुंचे।
यहां उन्होंने उमेश कुशवाहा के स्वजन से मुलाकात की और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पूर्व मुख्यमंत्री के यहां पहुंचने पर उनका अभिवादन किया गया।
इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सभी को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं। प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान मौजूद एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में हुए विकास कार्यों और महिलाओं के लिए चलाए गए सरकारी कार्यक्रमों की चर्चा की।
'आप बहुत आगे जाएंगे'
उन्होंने कहा कि बिहार में व्यापक स्तर पर विकास कार्य किए गए हैं और आगे भी युद्ध स्तर पर विकास जारी रहेगा। साथ ही उमेश कुशवाहा को राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं भी दीं।

उमेश कुशवाहा के पैतृक आवास पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार।
नीतीश कुमार ने उमेश कुशवाहा से कहा कि इधर-उधर मत करिए, आपको दो बार JDU का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, आप बहुत आगे जाएंगे।
कार्यक्रम में पहुंचे विधान पार्षद सह विधान परिषद के मुख्य सचेतक संजय गांधी, विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ, राजापाकर विधायक महेंद्र राम, वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल और जदयू जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह को भी उमेश कुशवाहा द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया अनूप लाल सिंह, राज्य परिषद सदस्य मनोज पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।
वहीं, अखिलेश शर्मा, यशवंत कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह, राम शोभित सिंह, मुकेश राय, सुभाष कुशवाहा, निर्मल कुमार शर्मा, सुबोध शर्मा, अनीता पटेल समेत एनडीए के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
कजरी बुजुर्ग पहुंचने के दौरान गाजीपुर चौक और अंधराबर चौक पर जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से नीतीश कुमार का भव्य स्वागत किया।
यह भी पढ़ें- लालू-तेजस्वी पहली बार गाजियाबाद में दे रहे भोज, ममता-राहुल और अखिलेश को न्योते की Inside Story