Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैशाली में रास्ते के विवाद के चलते 70 वर्षीय बुजुर्ग की आंख में मारी गोली, मौके पर ही मौत; गांव में तनाव

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 11:01 AM (IST)

    राघोपुर पूर्वी पंचायत में रास्ते के पुराने विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया, जहां 70 वर्षीय हरबंसू राय को गोली मारकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. राघोपुर में रास्ते के पुराने विवाद ने लिया खूनी मोड़।

    2. 70 वर्षीय हरबंसू राय की गोली लगने से मौके पर मौत।

    3. घटना के बाद गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात।

    जागरण संवाददाता, हाजीपुर। जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पूर्वी पंचायत वार्ड नंबर 9 में रास्ते को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने शनिवार की सुबह खूनी मोड़ ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 70 वर्षीय बुजुर्ग को गोली मार दी। गोली आंख में लगने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गांव में तनाव का माहौल है।

    मृतक की पहचान स्थानीय निवासी स्वर्गीय सीताब राय के 70 वर्षीय पुत्र हरबंसू राय के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार हरबंसू राय और उसी गांव के श्याम नंदन राय के बीच एक साल से अधिक से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था।

    सूत्रों ने बताया कि विवादित रास्ते पर श्याम नंदन राय ने अपना घर बना लिया था। इसके विरोध में हरबंसू राय ने रास्ते पर पिलर डाल दिया। पिलर डालने पर श्याम नंदन राय ने आपत्ति जताई। इस पर हरबंसू राय के परिजनों का कहना था कि पहले आप रास्ते से अपना घर हटाइए, फिर हम भी पिलर हटा लेंगे।

    Raghopur

    (मृतक हरबंसू राय की फाइल फोटो)

    इसी बात को लेकर शनिवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच पहले कहा-सुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने हरबंसू राय को निशाना बनाकर गोली चला दी। एक गोली सीधे उनकी आंख में लगी।

    खबरें और भी

    गोली लगते ही हरबंसू राय जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही जुड़ावनपुर थाना और राघोपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में जुटी है।

    घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी ग्रामीणों से बात कर स्थिति को शांत कराने में जुटे हैं। फिलहाल गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

    वैशाली पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बताया कि एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आरोपी बगल का ही व्यक्ति है। घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। पूरे मामले की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।