सोनपुर रेल मंडल 2025-26 रिपोर्ट: राजस्व में उछाल, ट्रेनों में यात्री सुविधाओं का विस्तार
Sonpur Rail Division 2025-26: सोनपुर रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन किया। मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने बताया कि माल लदान और राजस ...और पढ़ें

सोनपुर रेलवे स्टेशन
संवाद सहयोगी, सोनपुर(वैशाली)। मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने शनिवार को प्रेस वार्ता में वित्तीय वर्ष 2025–26 की उपलब्धियों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि सोनपुर मंडल ने बीते वर्ष हर क्षेत्र में संतुलित और प्रभावी प्रदर्शन करते हुए कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
माल लदान और राजस्व में बढ़ोतरी
मंडल ने वर्ष 2025–26 में 1,702 रेक लोड किए, जो पिछले वर्ष 1,591 थे। माल राजस्व बढ़कर ₹517.01 करोड़ पहुंच गया। उर्वरक लदान में 23 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई और इससे ₹141.16 करोड़ की आय हुई।
गैर-भाड़ा आय में भी रिकॉर्ड प्रदर्शन
गैर-भाड़ा राजस्व के तहत ₹5.25 करोड़ की आय हुई, जो लक्ष्य से अधिक है। टिकट जांच अभियान से ₹52.30 करोड़ की आय हुई, जबकि पार्किंग से ₹5.81 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ।
यात्री सुविधाओं में हुआ विस्तार
दिव्यांगजनों के लिए 530 ऑनलाइन कार्ड जारी किए गए और 9,670 दावों का निपटान हुआ। सभी टिकट काउंटरों पर QR कोड स्कैनर लगाए गए, वहीं बेगूसराय में ‘क्यू-मित्र’ प्रणाली शुरू की गई।
भीड़ प्रबंधन और नई सेवाएं
सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी और खगड़िया स्टेशनों पर अतिरिक्त होल्डिंग एरिया बनाए गए। त्योहारों के दौरान 25 विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली।
इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टेशन विकास
कई स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज और लो-कॉस्ट शेड बनाए गए। दिघवारा, सोनपुर, शाहपुर पटोरी और भगवानपुर स्टेशनों के उन्नयन कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं।
भविष्य की योजनाएं और लक्ष्य
करीब ₹550 करोड़ से स्टेशनों के विकास और ₹332 करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। डीआरएम ने कहा कि मंडल आगे भी आधुनिक, सुरक्षित और यात्री-केंद्रित सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।