Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar: एक ही रात में चोरों ने दो घरों में किया हाथ साफ, नकद व आभूषण समेत 15 लाख का सामान लेकर हो गए रफूचक्कर

    By Ravikant KumarEdited By: Jagran News Network
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 03:00 PM (IST)

    बिहार में चोरों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। एक ही रात में चोरों ने दो घरों से नगदी समेत पंद्रह लाख की चोरी कर ली। इसके बाद बक्सा और अटैची को खेत में फ ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने चोरी के बारे में ली जानकारी
    2. घर से बर्तन भी ले भागे चोर

    संवाद सूत्र, राघोपुर : बिहार में राघोपुर के समीप जुड़ावनपुर करारी पंचायत के वार्ड नंबर 19 में चोरों ने दो घरों से करीब पंद्रह लाख रुपए के जेवर, पीतल व फुल के बर्तन और नगद राशि चोरी कर ली है। इस घटना को अंजाम देने के बाद उन्होंने बक्सा व वीआईपी घर के बगल वाले खेत में फेंक दिया। फिर फरार हो गए।

    पीछे के दरवाजे से घर में घुसे चोर

    यह घटना शनिवार देर रात की है। चोरों ने स्थानीय कौशल राम एवं चतुर्भुज सिंह के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी के बाद पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगों के बीच नाराजगी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष फहीमुल्ला खान घटनास्थल पर पहुंचे और चोरी के बारे में जानकारी ली।

    बताया जाता है कि चतुर्भुज सिंह के घर के पिछले दरवाजे से चोर रात में घुसे। चोर ने घर का ताला तोड़कर करीब 8 बक्सा और अटैची से करीब एक लाख नकद और 9 लाख रुपये के पीतल व फूल के बर्तन, सोने का चेन, पायल और अन्य जेवरात उड़ा लिए हैं।

    जेवर और नकद दोनों लेकर भागे चोर

    इस घटना के संबंध में चतुर्भुज सिंह ने बताया कि रात में घर के लोग सोए थे। इसी दौरान घर में घुसकर चोरों ने करीब 10 लाख का सामान चुराया। उन्होंने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। इसक अलावा, कौशल राम की पत्नी सुनैना देवी ने भी घर से जेवर और नगद रुपए चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि घर के सभी लोग सोए थे। चोर को किसी ने नहीं देखा लेकिन उन्हें शक है कि गांव के ही रामदयाल राम के पुत्र मनटुन राम ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उसका चोरी का इतिहास पूर्व से है। घटना के संबंध में सुनैना देवी ने बताया कि उनके पति बीमार हैं।

    घर से गायब हुआ सोने का चेन, मगलसूत्र व पैसा

    पिछले 7 दिनों से फुलवारी शरीफ में उनके पति का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पति की देखरेख को लेकर सुनैना देवी अस्पताल में ही थे। इसी दौरान उन्हें चोरी के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद घर पहुंचकर देखा तो लगभग 5 लाख रुपये का सामान उनके घर से गायब था।

    सुनैना देवी ने बताया कि चोरी हुए सामानों में सोना का चेन, मंगलसूत्र, चांदी के लॉकेट, मांग टीका, नथिया आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 20 हजार रुपये नकद उनके घर से गायब हुए हैं।

    घटना के संबंध में थानाध्यक्ष फही मुल्ला खान ने बताया कि दो घरों में चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से सारी चीजों के बारे में जानकारी ली गई है। चोरी किए गए सामान की बरामदगी एवं चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।