Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैशाली में हादसा: गंगा नदी में नहाने गए 6 लोग डूबे, 4 को बचाया गया और 2 की खोजबीन जारी

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 07:31 PM (IST)

    राघोपुर के रुस्तमपुर गंगा नदी में नहाते समय पटना के दो चचेरे भाई-बहन डूब गए। कुल छह लोग डूबने लगे थे, जिनमें से चार को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर ...और पढ़ें

    घटनास्थल पर जुटे हुए लोग। (जागरण)

    घटनास्थल पर जुटे हुए लोग। (जागरण)

    HighLights

    1. राघोपुर गंगा नदी में दो चचेरे भाई-बहन डूबे।

    2. छह लोग डूबने लगे, चार को सुरक्षित निकाला गया।

    3. SDRF ने दिनभर खोजबीन की, कल फिर शुरू होगी।

    संवाद सूत्र, राघोपुर। रुस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रुस्तमपुर गंगा नदी में नहाने के दौरान गंगा नदी में डूब रही एक युवती को बचाने के दौरान छह व्यक्ति डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा चार व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जबकि दो लोग नदी में डूब गए।

    घटना रविवार की सुबह की बताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है।

    घटना की सूचना मिलते ही स्वजन रूस्तमपुर घाट किनारे पहुंच गए। घटना की जानकारी रूस्तमपुर थाना एवं एसडीआरएफ टीम को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही रुस्तमपुर थाने की पुलिस में मौके पर पहुंच गई।

    दिनभर चला सर्च ऑपरेशन

    सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की दो टीम डूबे युवक-युवती की खोजबीन दिनभर नदी में सर्च ऑपरेशन चला कर किया। हालांकि रविवार की शाम तक दोनों का पता नहीं चल पाया। सोमवार की सुबह से खोजबीन की जाएगी। घटना के बाद युवक युवती के घर वाले गंगा नदी किनारे जुटे हुए हैं।

    VAISHALI ACCIDENT (1)

    निशांत कुमार और मानती कुमारी।

    मिली जानकारी के अनुसार गंगा नदी में डूबे बच्चे निशांत कुमार पिता अरविंद शर्मा घर पवेरा थाना धनरूआ जिला पटना एवं मानती कुमारी पिता सुधीर शर्मा घर फतेहपुर थाना दीदारगंज निवासी बताया गया है। दोनों आपस में ममेरा फुफेरा भाई-बहन हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार निशांत कुमार आलमपुर कच्ची दरगाह में अपने मौसी के यहां आया हुआ था। वहीं, मानती भी अपने फुआ के यहां आई हुई थी।

    मानती को बचाने कूदे परिजन

    रविवार को मौसी के घर से पांच महिला और दो पुरुष स्नान करने के लिए रुस्तमपुर थाना के कच्ची दरगाह घाट पर आए थे। जहां नदी सूखने के कारण बीच पीपा पुल के पास सभी स्नान करने आ गए थे। जहां पहले मानती डूबने लगी।

    खबरें और भी

    जिसे बचाने के लिए सभी दौड़े। जिसमें छः लोग डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने चार लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन निशांत और मानती तेज धारा में डूब गए। बताया गया है कि निशांत के पिता बनारस में कारपेंटर का काम करते हैं।

    VAISHALI ACCIDENT (1)

    दिनभर चला सर्च ऑपरेशन।

    घटना की जानकारी के बाद सबसे पहले नदी थाना पहुंची और घटना की जानकारी रुस्तमपुर थाना की पुलिस को दी। इस संबंध में राघोपुर के प्रभारी सीओ सह राजस्व अधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि रुस्तमपुर गंगा नदी में नहाने के दौरान दो व्यक्ति की डूबने की सूचना मिली।

    घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई। एसडीआरएफ की दो टीम रुस्तमपुर गंगा नदी में दिन भर डूबे लोगों की खोजबीन सर्च अभियान चलाकर किया। हालांकि, रविवार की शाम तक दोनों का पता नहीं चल पाया। दोनों बच्चे पटना जिले के रहने वाले बताए गए हैं।