Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महनार-हाजीपुर मार्ग पर बाइक टक्कर में नवविवाहिता की मौत, पति गंभीर रूप से घायल; अस्पताल में परिजनों का हंगामा

    Updated: Fri, 01 May 2026 02:59 PM (IST)

    महनार-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में एक नवविवाहिता की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, महनार। महनार-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के बिलट चौक पेट्रोल पंप के निकट गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक नवविवाहिता की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

    दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में ले जाया गया, जहां मृतक एवं घायल के स्वजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

    मृतका की पहचान चांदपुरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर वार्ड संख्या 9 निवासी गरीबन कुमार की 19 वर्षीय पत्नी शिल्पी कुमारी रूप में हुई है। बताया गया कि मृतका शिल्पी कुमारी की शादी छह महीने पहले ही हुई थी। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    मिली जानकारी के अनुसार गरीबन कुमार अपनी पत्नी शिल्पी कुमारी के साथ बाइक से जंदाहा में रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह से घर लौट रहा था। इसी दौरान बिलट चौक पेट्रोल पंप के समीप दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार लाया गया, जहां डा. पूनम सिन्हा ने शिल्पी कुमारी को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पति का इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद दूसरी बाइक पर सवार लोग मौके से फरार हो गए।

    खबरें और भी

    स्वजनों का हंगामा, लापरवाही का आरोप

    हादसे की सूचना मिलते ही स्वजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए, जहां चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्वजनों ने महिला की सांस चलने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए घंटों हंगामा किया। वहीं डाक्टर ने बताया कि महिला की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी और स्वजन के आग्रह पर कई बार जांच भी की गई। घटना के बाद आक्रोशित स्वजन अस्पताल परिसर में डटे रहे।

    स्वजनों का आरोप है कि घायल पति और मृत पत्नी के इलाज में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिसके कारण महिला की जान चली गई। दोपहर करीब दो बजे से अस्पताल परिसर में हंगामा जारी रहा। सूचना मिलते ही महनार बीडीओ मुकेश कुमार, महनार थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह एवं देसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

    बीडीओ ने मौके पर पहुंचे और स्वजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनका आक्रोश शांत नहीं हुआ था और वे कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। हंगामे और विरोध के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका था।

    यह भी पढ़ें- 25 साल की शादी का खौफनाक अंत; नवादा में सात बच्चों के सामने मां की हत्या, शक बना वजह

    यह भी पढ़ें- मुंगेर में आंधी के साथ गिरे ओले, फसलें बुरी तरह प्रभावित; किसानों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार