विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Police Transfer: वैशाली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 चौकी प्रभारी समेत 6 अधिकारियों का ट्रांसफर

Published: Sat, 07 Nov 2026 05:33 PM (GMT+05:30)

वैशाली पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है, जिसमें वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने एक थानाध्यक्ष और पांच चौकी प्रभारियों का तबादला किया है।

पुलिस अवर निरीक्षक आदर्श कुमार। फोटो जागरण

पुलिस अवर निरीक्षक आदर्श कुमार। फोटो जागरण

HighLights

  1. वैशाली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसएसपी ने किए तबादले।

  2. महिसौर थाना को नया थानाध्यक्ष, पांच चौकी प्रभारी नियुक्त।

  3. कानून-व्यवस्था मजबूत करने और रिक्त पद भरने का उद्देश्य।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। वैशाली जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इसमें एक थानाध्यक्ष सहित पांच चौकी प्रभारी शामिल हैं।

तैनाती को लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। पद रिक्त रहने एवं कार्य हित में यह बदलाव प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि नए पदस्थापन स्थल पर 24 घंटे के अंदर योगदान देना है।

आदेश में कहा गया है कि उक्त पुलिस पदाधिकारी अविलंब अपने नव पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।

किस पुलिसकर्मी को कहां मिली जिम्मेदारी?

एसएसपी ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक आदर्श कुमार - प्रभारी हथसारगंज ओपी से थानाध्यक्ष, महिसौर थाना बनाए गए। महिसौर थाना में पद रिक्त रहने के कारण उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अवर निरीक्षक अंकित आलोक - जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) से प्रभारी, हथसारगंज चौकी बनाए गए।

पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार - बिदुपुर थाना अनुसंधान इकाई से प्रभारी, चक सिकंदर चौकी बनाए गए। पुलिस अवर निरीक्षक काजू कुमार सदर थाना अनुसंधान इकाई से प्रभारी, जढुआ चौकी बनाए गए।

पुलिस अवर निरीक्षक रूपक कुमार - राजापाकर थाना अनुसंधान इकाई से प्रभारी, बभनीमठ चौकी बनाए गए। पुलिस अवर निरीक्षक पुरुषोत्तम यादव - महनार थाना अनुसंधान इकाई से प्रभारी, करनौती चौकी बनाए गए।

कानून व्यवस्था होगी मजबूत!

जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने और खाली पड़े पदों को भरने के लिए ये फेरबदल किया गया है। माना जा रहा है कि नए प्रभारी अपने-अपने इलाके में अपराध नियंत्रण, शराबबंदी और वारंट निष्पादन के अभियान को और तेज करेंगे।

गौरतलब हो कि बीते दिनों महिसौर थाना अध्यक्ष चांदनी सांवरिया पर गंभीर आरोप एक व्यक्ति के द्वारा लगाए जाने एवं स्मैक के साथ तस्कर को पकड़ कर छोर देने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने जांच करने का आदेश यातायात एएसपी प्रेम सागर को दिया, जांच रिपोर्ट समर्पित करने के पश्चात चांदनी सांवरिया को निलंबित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें- बिहार में 30 नवंबर से सियासी हलचल तेज, 5 दिन चलेगा विधानमंडल का शीतकालीन सत्र; 4 दिसंबर को समापन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।