Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैशाली: 'हम मर जाएंगे...' कहकर घर से निकला था युवक, अगली सुबह पेड़ से झूलती मिली लाश

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 03:05 PM (IST)

    हाजीपुर के मदरना गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक गुड्डू कुमार का परिवार में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद चल ...और पढ़ें

    'हम मर जाएंगे...' कहकर घर से निकला था युवक, अगली सुबह पेड़ से झूलती मिली लाश

    'हम मर जाएंगे...' कहकर घर से निकला था युवक, अगली सुबह पेड़ से झूलती मिली लाश

    HighLights

    1. वैशाली के मदरना गांव में युवक का शव पेड़ से लटका मिला।

    2. मृतक गुड्डू कुमार का प्रेम प्रसंग को लेकर परिवार से विवाद था।

    3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच जारी है।

    जागरण संवाददाता, हाजीपुर। वैशाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मदरना गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर गांव में भारी भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मृतक के परिवार वाले एवं स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई।

    सूचना मिलते ही पुलिस और मृतक के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान मदरना गांव निवासी सागर तिवारी के पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

    सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद स्वजन शव लेकर गांव चले गए। मृतक के पिता सागर तिवारी ने बताया कि गुड्डू उनका सौतेला पुत्र था और मूल रूप से उनका पैतृक गांव सोनपुर है। लव मैरिज के बाद वह ससुराल मदरना गांव में रह रहे हैं और राज मिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

    पिता के अनुसार, गुड्डू किसी दूसरी जाति की लड़की से बातचीत करता था। इसी बात को लेकर परिवार में अक्सर झगड़ा और मारपीट होती थी। हम उसे समझाते थे कि बात करनी है तो अपनी जाति में करो, वरना कोई अनहोनी हो जाएगी। वह मां से भी झगड़ा करता था।

    खबरें और भी

    उन्होंने बताया कि सोमवार को गुड्डू ने कहा था हम मर जाएंगे। इसके बाद वह कचरी लेकर शराब और ताड़ी पीने चला गया था। परिवार ने सोचा था कि मंगलवार को पंचायत बुलाकर बात करेंगे।

    मंगलवार सुबह एक लड़के ने आकर बताया कि गुड्डू ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पत्नी और छोटा भाई मौके पर पहुंचे। बाद में पिता भी वहां पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।