Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेतिया में घर के पूजा रूम से एक साथ निकले 20 जहरीले सांप, प्लास्टिक के डिब्बे में किए गए बंद

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 12:44 PM (IST)

    बेतिया के बारवा शानी गांव में एक घर के पूजा घर से एक साथ 20 जहरीले गहुवन सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे सपेरे ने कई सांपों को सुरक्षि ...और पढ़ें

    HighLights

    1. बेतिया के पूजा घर से निकले 20 जहरीले सांप।

    2. सपेरे ने कई गहुवन सांपों को सुरक्षित पकड़ा।

    3. वन विभाग करेगा बचे सांपों की तलाश और रिहाई।

    जागरण संवाददाता, बेतिया। नवलपुर थाना क्षेत्र के बारवा शानी गांव में गुरुवार की देर रात करीब 8:30 बजे संतोष यादव के घर स्थित पूजा घर में करीब 20 जहरीले गहुवन सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। एक साथ इतने जहरीले सांपों को देखकर परिवार के लोग घबरा गए और चीख-पुकार मच गई। 

    शोर सुनते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में दहशत फैल गई। 

    सांप करीब दो से साढ़े तीन फीट लंबे

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी सांप करीब दो से साढ़े तीन फीट लंबे थे। सूचना मिलने पर पड़ोसी गांव से एक सपेरे को बुलाया गया। उसने काफी मशक्कत के बाद कई कोबरा सांपों को सुरक्षित पकड़ लिया, जबकि कुछ सांप घर के आसपास निकल भागे। पकड़े गए सांपों को फिलहाल प्लास्टिक के एक डब्बे में सुरक्षित रखा गया है। 

    घटना की सूचना वन विभाग को भी दी गई है। जानकारी के अनुसार सूचना मिलने के वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचने की तैयारी में थी। टीम के आने के बाद पकड़े गए सांपों को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा तथा घर और आसपास के क्षेत्र की तलाशी लेकर छिपे अन्य सांपों को भी निकाला जाएगा। 

    एक साथ निकले 20 जहरीले सांप

    बता दें कि उक्त घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों से सांप अक्सर निकलती रहती है। लेकिन, एक साथ करीब 20 जहरीले गहुवन सांप मिलने की घटना से पूरे बारवा शानी गांव में भय का माहौल है।

    खबरें और भी

    ग्रामीणों ने लोगों से सतर्क रहने और बिना विशेषज्ञ की मदद के सांपों को पकड़ने का प्रयास नहीं करने की अपील की है। वन विभाग की कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    यह भी पढ़ें- बिहार में महिला ने जान पर खेलकर पकड़ा 10 फीट का किंग कोबरा, अब अस्पताल में भर्ती