बिहार में 35 वर्ष पुराना पुल ध्वस्त, पश्चिमी और पूर्वी चंपारण के बीच संपर्क टूटा
पश्चिम चंपारण के लालसरैया स्थित धनौती नदी पर बना 35 वर्ष पुराना गोड़ा पुल अचानक ध्वस्त हो गया। इससे पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के बीच संपर्क टूट गया। आध ...और पढ़ें
HighLights
35 साल पुराना गोड़ा पुल अचानक ध्वस्त, 10 फीट हिस्सा नदी में गिरा।
पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के बीच महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग पूरी तरह बंद।
शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं, किसानों-छात्रों की बढ़ी परेशानी।
संवाद सूत्र, मझौलिया (पश्चिम चंपारण)। मझौलिया प्रखंड के लालसरैया में स्थित गोड़ा पुल सोमवार को अचानक टूटकर नदी में गिर गया। पुल का लगभग 10 फीट हिस्सा धनौती नदी में समा गया, जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया।
छह माह से जर्जर था पुल
ग्रामीणों के अनुसार पुल लंबे समय से खस्ताहाल था। बीच में बड़ा गड्ढा बन गया था और रेलिंग भी टूट चुकी थी। इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजर रहे थे।
शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन को कई बार पुल की खराब स्थिति की जानकारी दी गई। करमवा पंचायत के मुखिया पति मोहन गुप्ता ने बताया कि दो माह पहले लिखित शिकायत भी दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
दो जिलों का संपर्क हुआ प्रभावित
यह पुल पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग था। पुल ध्वस्त होने से दोनों जिलों के बीच सीधा आवागमन बाधित हो गया है।
किसान, छात्र और मरीज सबसे ज्यादा परेशान
पुल टूटने का सबसे अधिक असर किसानों, छात्रों, मरीजों और सब्जी कारोबारियों पर पड़ा है। लोगों को अब लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ रहा है या फिर नदी के किनारे से जोखिम उठाकर पार करना पड़ रहा है।
प्रशासन ने मांगी रिपोर्ट
बीडीओ डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि पुल के हिस्से के गिरने की सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। बड़े वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
खबरें और भी
क्षेत्र में बढ़ी चिंता
पुल ध्वस्त होने के बाद आधा दर्जन पंचायतों के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गई है। ग्रामीण अब जल्द से जल्द नए पुल के निर्माण या मरम्मत की मांग कर रहे हैं। बारिश होने के बाद लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी।