Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम चंपारण में अधेड़ का शव घर से बरामद, स्वजन ने गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 03:47 PM (GMT+05:30)

    West Champaran Murder Case: पश्चिम चंपारण के लौकरिया थाना क्षेत्र में अशोक सहनी का शव घर से बरामद हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। स्वजनों ने गांव क ...और पढ़ें

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। प्रतीकात्मक फोटो

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. पश्चिम चंपारण में अधेड़ अशोक सहनी का शव घर से बरामद।

    2. स्वजनों ने गांव के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया।

    3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, मामले की जांच शुरू।

    संवाद सहयोगी, बगहा (पश्चिम चंपारण)। West Champaran Murder Case: पश्चिम चंपारण के पुलिस जिला बगहा अंतर्गत लौकरिया थाना क्षेत्र की नयागांव रामपुर पंचायत के रामपुर गांव में 63 वर्षीय अशोक साहनी का शव बुधवार दोपहर उनके घर से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

    स्वजन के अनुसार, मंगलवार शाम गांव के कुछ लोगों के साथ अशोक साहनी का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

    बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर स्वजन उन्हें देखने पहुंचे तो वह बिस्तर पर मृत पड़े थे। उनके मुंह, नाक और कान से खून निकल रहा था।

    घटना की सूचना पर लौकरिया थानाध्यक्ष रमण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के बड़े पुत्र सोनू साहनी ने पुलिस को बताया कि जिन लोगों से उनके पिता का विवाद हुआ था, उन्हीं लोगों ने उनकी हत्या की है।

    उन्होंने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

    अशोक साहनी के परिवार में दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। बड़ा पुत्र सोनू साहनी गांव में दुकान चलाता है, जबकि छोटा पुत्र राहुल साहनी बाहर रहकर मजदूरी करता है।

    घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग मृतक के घर पहुंच रहे हैं।


    थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। हालांकि मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

    उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस के अनुसार, अशोक साहनी पूर्व में अपनी पत्नी की हत्या के एक मामले में जेल जा चुके थे। बाद में जमानत मिलने के बाद वह अपने घर पर रह रहे थे। यह जानकारी पुलिस रिकॉर्ड का हिस्सा है और वर्तमान मामले की जांच अलग से की जा रही है।