Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बगहा में बवाल: 3 दिन से लापता छात्र की तलाश में सड़क पर उतरे लोग, टायर जलाकर NH-727 किया जाम

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 01:21 PM (IST)

    बगहा में 11 वर्षीय छात्र गौतम कुमार के लापता होने के बाद लोगों ने एनएच-727 पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दी। पुलिस-प्रशासन के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम ख ...और पढ़ें

    बगहा में लापता छात्र गौतम की बरामदगी न होने पर एनएच-727 पर जन आक्रोश

    बगहा में लापता छात्र गौतम की बरामदगी न होने पर एनएच-727 पर जन आक्रोश

    HighLights

    1. 11 वर्षीय छात्र गौतम कुमार तीन दिन से लापता।

    2. बरामदगी न होने पर एनएच-727 पर उग्र प्रदर्शन।

    3. पुलिस ने संदिग्ध दंपति को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

    जागरण संवाददाता, बगहा। नगर परिषद के वार्ड-26 से तीन दिन पूर्व लापता हुए 11 वर्षीय छात्र गौतम कुमार की बरामदगी नहीं होने पर मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग एक्सिस बैंक के समीप एनएच-727 पर उतर आए और टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया।

    करीब दो घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।

    सुबह करीब सात बजे वार्ड-26 के लोग एक्सिस बैंक के सामने एकत्र हो गए। देखते ही देखते महिलाओं समेत सैकड़ों लोग सड़क पर बैठ गए और टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारी लापता छात्र की शीघ्र बरामदगी तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

    सुबह सात बजे से नौ बजे तक चले जाम के कारण सड़क के दोनों ओर करीब 200 मीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्री, स्कूली बच्चे और नौकरीपेशा लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी।

    लापता छात्र दूबे टोला वार्ड-26 निवासी तुलसी तुरहा के 11 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है। वह सिटी मॉन्टेसरी पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र है।

    स्वजन के अनुसार, रविवार सुबह वह पड़ोसी शिवम गुप्ता के घर गया था। जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। स्वजन ने नगर थाना में आवेदन देकर गुमशुदगी की सूचना दी, लेकिन छात्र की बरामदगी नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ गया।

    खबरें और भी

    स्वजन ने शिवम गुप्ता पर संदेह जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान छात्र की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। वह कई बार अचेत हो गईं, जिन्हें स्थानीय महिलाओं ने संभाला। यह दृश्य देख मौके पर मौजूद लोग भी भावुक हो उठे।

    सूचना मिलने पर एसडीएम चांदनी कुमारी, एसडीपीओ निहार भूषण तथा नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर शीघ्र कार्रवाई और छात्र की बरामदगी के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया। इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त कर आवागमन बहाल कराया।

    दंपती से पूछताछ

    एसडीपीओ निहार भूषण ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। संदेह के आधार पर शिवम गुप्ता और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों के साथ अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।