Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बगहा में घर बनाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, 442 लाभुकों को मिली पहली किस्त

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 06:34 PM (IST)

    बगहा नगर परिषद क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 442 लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये जारी किए गए हैं। इसके साथ ही ...और पढ़ें

    महिला को आवास योजनाओं का वर्कआर्डर देते वार्ड पार्षद रानू सिंह । जागरण

    महिला को आवास योजनाओं का वर्कआर्डर देते वार्ड पार्षद रानू सिंह । जागरण 

    HighLights

    1. 442 लाभुकों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त।

    2. प्रत्येक लाभार्थी को एक-एक लाख रुपये की राशि जारी की गई।

    3. आवास निर्माण हेतु वर्क ऑर्डर भी लाभुकों को प्रदान किया गया।

    संवाद सहयोगी, बगहा (पश्चिम चंपारण) । नगर परिषद क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभुकों के लिए राहत भरी खबर है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 815 आवासों में से 506 लाभुकों का जियो-टैगिंग पूरा कर लिया गया है।

    इनमें से सोमवार को 442 लाभुकों के बैंक खाते में प्रथम किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये जारी किए गए। साथ ही सभी लाभुकों को आवास निर्माण शुरू करने के लिए वर्क ऑर्डर भी उपलब्ध कराया गया।

    कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को कुल ढाई लाख रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं।

    पहली किस्त एक लाख रुपये, दूसरी किस्त एक लाख रुपये तथा निर्माण कार्य पूरा होने पर अंतिम किस्त के रूप में 50 हजार रुपये दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिन लाभुकों को अभी राशि नहीं मिल सकी है, उन्हें भी अगली किश्त की राशि उपलब्ध होते ही भुगतान कर दिया जाएगा।

    लाभुक निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र आवास निर्माण शुरू करें और समय पर पूरा करें, ताकि आगे की किस्त समय पर जारी हो सके। इस दौरान वार्ड संख्या 25 के शेष पात्र लाभुकों के बीच भी वर्क ऑर्डर का वितरण किया गया।

    वार्ड पार्षद उपेंद्र सिंह उर्फ रानू सिंह ने लाभुकों से गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने और किसी भी समस्या होने पर वार्ड कार्यालय से संपर्क करने की अपील की।

    वार्ड प्रतिनिधि राहुल सिंह ने कहा कि योजना का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई कर्मी, पदाधिकारी, वार्ड पार्षद या अन्य व्यक्ति आवास योजना की राशि दिलाने के नाम पर लाभुकों से अवैध वसूली करता है तो इसकी तत्काल सूचना नगर परिषद कार्यालय को दें।

    खबरें और भी

    शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, लाभुकों ने पहली किस्त और वर्क ऑर्डर मिलने पर खुशी जताते हुए सरकार और नगर परिषद के प्रति आभार व्यक्त किया।