Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बगहा में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 14 वर्षीय किशोर की मौत, फुटेज खंगाल रही पुलिस

    By Vinod Rao Edited By: Ajit kumar
    Updated: Sat, 25 Jul 2026 12:17 PM (IST)

    बगहा के रतवल चौक पर अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 14 वर्षीय सुगन यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में सीसीटीवी ...और पढ़ें

    जीएमसीएच बेतिया में उपचार के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया।

    जीएमसीएच बेतिया में उपचार के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया।

    जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण)। Bihar Road Accident: स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए 14 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना चौतरवा थाना क्षेत्र के रतवल चौक की है, जहां शुक्रवार की देर शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

    रतवल चौक पर हादसा

    मृतक की पहचान 14 वर्षीय सुगन यादव के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल किशोर को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया।

    इलाज के दौरान मौत

    जीएमसीएच बेतिया में उपचार के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही चौतरवा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी।

    अज्ञात वाहन की तलाश

    पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही अन्य तकनीकी और स्थानीय साक्ष्यों के आधार पर वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

    पुलिस कर रही जांच

    चौतरवा थाना पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। वाहन और चालक की पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी