Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार थमी, पैसेंजर ट्रेनें अब भी बंद

    Updated: Mon, 25 May 2026 04:32 PM (IST)

    गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर नान इंटरलॉकिंग कार्य के कारण बगहा से गुजरने वाली कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को भीषण गर्मी में भा ...और पढ़ें

    पश्चिम चंपारण जिले के बगहा स्टेशन पर बैठे यात्री । जागरण

    पश्चिम चंपारण जिले के बगहा स्टेशन पर बैठे यात्री । जागरण

    HighLights

    1. गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर नान इंटरलॉकिंग कार्य जारी।

    2. बगहा से गुजरने वाली कई ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं।

    3. पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ी।

    संवाद सहयोगी, बगहा (पश्चिम चंपारण) । गोरखपुर- नरकटियागंज रेलखंड के पिपराइच और उनौला स्टेशन के बीच चल रहे नान इंटरलाकिंग कार्य के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया है।

    अलग-अलग समय में ब्लाक लेकर किए जा रहे तकनीकी कार्य की वजह से बगहा से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की कुछ ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं। सोमवार को यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    पैसेंजर ट्रेन के नहीं चलने से यात्रियों को ज्यादा परेशान होना पड़ रहा है। छोटे स्टेशन पर जाने के लिए उन्हें सड़क यातायात पर निर्भर होना पड़ रहा है ।

    टेंपो व बस, बाइक से लोकल लोग आवागमन कर रहे हैं। वही लंबी दूरी तय करने वाले यात्री सुपरफास्ट एक्सप्रेस का सहारा ले रहे हैं। सोमवार को करीब सभी एक्सप्रेस गाड़ी कुछेक को छोड़ दें तो सभी अपने समय से चली।

    जानकारी के अनुसार आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 12558 सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस निर्धारित समय कुछ देरी से बगहा पहुंची।

    वहीं आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली गाड़ी संख्या 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस करीब अपने निर्धारित समय से आधा घंटा देरी से आई।

    जबकि गोरखपुर व नरकटियागंज के बीच इन दिनों चलने वाली एकमात्र सवारी गाड़ी 55040, 55095 काफी देर से ही चल रही है, जिससे दैनिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

    बीते रविवार को 55040 सवारी गाड़ी अपने निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे देरी से बगहा स्टेशन पहुंची थी। भीषण गर्मी और उमस के बीच ट्रेनों के विलंब से यात्रियों की परेशानी बढ़ चली है।

    स्टेशन परिसर में लोग ट्रेन का इंतजार करते नजर भी आए। ट्रेन के भीतर बैठे यात्री भी गर्मी से बेहाल नजर आए। इधर, ट्रेन से आने वाले यात्रियों के स्वजन लगातार दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर जानकारी लेते रहे।

    बताते चलें कि इस रूट पर 19 मई से सवारी गाड़ियों का परिचालन निरस्त है, तो वहीं कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन आगामी आठ जून तक पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा किया गया है। मेगा ब्लाक को लेकर गाड़ियों के परिचालन में देरी हो रही है ।