Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेतिया में निजी क्लीनिक में शव छिपाने की कोशिश, संदिग्ध कर्मचारी फरार, CCTV से सुराग तलाश रही पुलिस

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 07:18 PM (IST)

    बेतिया के एक अस्पताल में 22 वर्षीय ममता कुमारी की मौत के मामले में पुलिस फरार स्टाफ विपिन कुमार की तलाश कर रही है, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गई हैं ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    HighLights

    1. बेतिया अस्पताल में 22 वर्षीय युवती ममता कुमारी की मौत।

    2. पुलिस फरार स्टाफ विपिन कुमार की तलाश में जुटी।

    3. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।

    जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। नगर के अस्पताल रोड स्थित एक हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में सोमवार को 22 वर्षीय युवती ममता कुमारी की मौत मामले में पुलिस वहां कार्यरत विपिन कुमार को ढूंढ रही है। चनपटिया निवासी विपिन कुमार फिलहाल फरार है।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब तक की जांच में विपिन की गतिविधि संदिग्ध है। विपिन कुमार ट्रॉमा सेंटर में ममता के साथ काम करता था।

    घटना के बाद ममता के स्वजन को भी गुमराह करने का काफी प्रयास किया था। ताकि ममता का शव नहीं मिले लेकिन उसकी बहन ने अस्पताल के पांचवे तल्ले से छुपाकर रखे गए शव को बरामद कर लिया था।

    सदर एसडीपीओ वन अजीत कुमार ने बताया कि अब तक की जांच में विपिन की भूमिका काफी संदिग्ध मिली है। ट्रामा सेंटर में दर्जन भर से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।

    जिस कमरे से शव बरामद की गई थी, उसका गेट भी कैमरे की जद में है। कमरे में कौन कितने बजे आया और गया, सीसीटीवी फुटेज से इसकी जांच हो रही है।

    ममता व अन्य के कॉल डिटेल भी पुलिस खंघाल रही है। सीसीटीवी फुटेज में दिखा है कि ममता दो-तीन बार ऊपर नीचे गई है।

    रविवार की रात 11 बजे कमरे में अंतिम बार ममता के जाने के बाद कुछ घंटे तक अन्य कोई व्यक्ति वहां नहीं गया है। इसके आगे के फुटेज की तहकीकात हो रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश होगा।

    मेडिकल बोर्ड गठन कर हुआ पोस्टमार्टम, प्राथमिकी दर्ज

    एसडीपीओ ने बताया कि ममता के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड गठन कर कराया गया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है।

    इधर नगर थाना की पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी में स्वजन ने चिकित्सक समेत अन्य नर्सिंग स्टाफ पर हत्या का आरोप लगाया है।

    बता दे कि सोमवार को ट्रामा सेंटर के ऊपरी मंजिल से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शेखौना मठ पटवारी टोला वार्ड 46 निवासी जोखू पासवान की पुत्री ममता कुमारी (22) का शव बरामद हुआ था।