Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चौथी मंजिल पर लाश, नेपाल भागने की तैयारी; बेतिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ममता का हत्यारा

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 04:38 PM (IST)

    बेतिया के एक अस्पताल में 22 वर्षीय ममता कुमारी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित विपिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, विपिन ने प् ...और पढ़ें

    चौथी मंजिल पर लाश, नेपाल भागने की तैयारी; बेतिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ममता का हत्यारा

    चौथी मंजिल पर लाश, नेपाल भागने की तैयारी; बेतिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ममता का हत्यारा

    जागरण संवाददाता, बेतिया। नगर के अस्पताल रोड स्थित एक हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में बीते 20 जुलाई की रात में 22 वर्षीय तलाकशुदा महिला ममता कुमारी की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित चनपटिया निवासी विपिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वह नेपाल भागने की फिराक में था। इसी दौरान गुरुवार की रात करीब एक बजे पुलिस ने नगर के स्टेशन चौक से गिरफ्तार किया।

    नगर थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अब तक की पूछताछ में पता चला है कि प्रेम प्रसंग में उसने ममता की हत्या की थी।

    पुलिसिया पूछताछ में विपिन ने बताया है कि ममता उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। उसे रास्ते से हटाने के लिए गला दबाकर हत्या की। थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में अन्य की संलिप्तता की जांच हो रही है। घटना में प्रत्यक्ष या परोक्ष जो भी दोषी पाया जाएगा, उसकी गिरफ्तारी होगी।

    बैंक के लेनदेन की भी डिटेल खंगालेगी पुलिस

    विपिन की गिरफ्तारी की सूचना पर शुक्रवार को मृतका के माता-पिता व बहन नगर थाना पहुंचे। उन लोगों ने पुलिस से बताया कि हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में मरीजों का आयुष्मान कार्ड से इलाज होता था।

    मरीजों से पैसे लेने के लिए अस्पताल में लगा स्कैनर ममता के बैंक खाते का था, लेकिन जिस नंबर से स्कैनर बना था, वह मोबाइल फोन ममता के पास नहीं रहता था। ममता का मोबाइल फोन भी अभी नहीं मिला है।

    खबरें और भी

    ममता के स्वजन की बात सुन थानाध्यक्ष ने कहा कि इसकी पूरी तहकीकात की जाएगी। ममता के नाम पर कितने बैंक खाता है, इनमें किस तरह के पैसे आते थे और कहां जाते थे, इसकी पूरी तहकीकात होगी।

    उन्होंने स्वजन को आश्वासन दिया कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

    हत्या के तीन दिन बाद पुलिस ने मुख्य आरोपित को दबोचा

    बीते 20 जुलाई की रात में ट्रामा सेंटर की ऊपरी मंजिल से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शेखौना मठ पटवारी टोला वार्ड 46 निवासी जोखू पासवान की पुत्री ममता कुमारी (22) का शव बरामद हुआ था। बेड और दीवार के बीच जमीन पर शव पड़ा था। जिसे गद्दे से ढक दिया गया था।

    ममता की बहन ट्रामा सेंटर से शव ढूंढी थी। ममता करीब 12 वर्ष से ट्रामा सेंटर में काम कर रही थी। शव मिलने के अगले दिन मंगलवार को मेडिकल बोर्ड गठित कर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई थी।

    पिता की शिकायत पर दर्ज हुई है प्राथमिकी

    ममता की मौत मामले में उसके पिता जोखू पासवान की शिकायत नगर थाना में प्राथमिकी गई है। दर्ज प्राथमिकी में जोखू पासवान ने पुलिस से बताया है कि उनकी पुत्री ममता 12 वर्ष से डा. रूबी और डा. संतोष कुमार सिंह के यहां कंपाउंड का काम कर रही थी।

    20 जुलाई की सुबह घर घर नहीं गई तब स्वजन पूछताछ करने डॉक्टर के यहां आए। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार यहां डा. रूबी बताई कि वह वाल्मीकिनगर घूमने गई है। तब संदेह के आधार पर वे लोग उसे ढूंढने लगे।

    प्राथमिकी में पिता ने कहा कि उसकी पुत्री को मारकर चौथे मंजिल पर छुपा दिया गया था। जहां से शव मिला। प्राथमिकी में महिला चिकित्सक पर जाति सूचक गाली देने और कंपाउंड से धक्का दिलवाने का आरोप है।