विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OMG! भांजे से प्यार कर बैठी मामी, पति बोला- मैंने समझाया था, मगर उन दोनों ने चुपके-चुपके...

Published: Mon, 10 Mar 2025 06:02 PM (IST)

लौरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में मामी अपने भांजे से प्यार कर बैठी और 26 फरवरी को उसे लेकर ...और पढ़ें

भांजे से प्यार कर बैठी मामी, दोनों घर से फरार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
भांजे से प्यार कर बैठी मामी, दोनों घर से फरार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. एक महिला अपने भांजे के साथ फरार हो गई, पति ने लौरिया थाना में शिकायत दर्ज कराई।
  2. भांजे से बातचीत के बाद पति ने दोनों को समझाया, लेकिन कुछ दिनों बाद दोनों फिर संपर्क में आ गए।
  3. 26 फरवरी को महिला अपने बेटे, आभूषण और कागजात के साथ घर से भाग गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, बेतिया। लौरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में मामी को अपने भांजे से ही प्यार हो गया। इस वजह से वह भांजे को लेकर फरार हो गई है। मामले में महिला के पति ने लौरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 26 फरवरी की बताई जा रही है।

महिला के पति ने पुलिस से बताया है कि रामनगर के एक गांव का निवासी उसका भांजा प्रदीप कुमार उसकी पत्नी से बराबर बातचीत करता था। जब इसकी जानकारी पति को हुई तो उसने अपनी पत्नी व भांजे को समझाया।

कुछ दिनों बाद दोनों चुपके-चुपके...

तब दोनों ने दोबारा इस तरह की गलती नहीं करने का वादा किया, लेकिन कुछ दिनों के बाद दोनों ने फिर चुपके-चुपके एक दूसरे से बातचीत करना शुरू कर दी। इसी बीच 26 फरवरी को उसकी पत्नी घर से भाग गई।

वह अपने साथ दस माह के बेटे को भी ले गई है। साथ में घर में रखे आभूषण व कागजात भी गायब हैं। पति ने आशंका जताई है कि उसका भांजा बहुत शातिर है, वह उसकी पत्नी व बच्चे को बेच सकता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पूजा करने गई किशोरी का शादी की नीयत से अपहरण

वहीं, एक अन्य मामले में शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से पूजा करने निकली किशोरी का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया। मामले में किशोरी के पिता ने शिकारपुर थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई है।

किशोरी के पिता ने पुलिस से बताया है कि चार मार्च की सुबह उनकी बेटी मंदिर में पूजा करने के लिए घर से निकली। रास्ते में अज्ञात व्यक्ति ने शादी की नीयत से उसका अपहरण कर लिया।

वहीं, शिकारपुर थाना क्षेत्र के ही एक दूसरे गांव से कोचिंग करने निकली किशोरी लापता हो गई है। मामले में किशोरी की मां ने शिकारपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस से बताया है कि पांच मार्च को उनकी पुत्री कोचिंग करने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका अता-पता नहीं चला। पुलिस दोनों मामले में तहकीकात शुरू कर दी है।

बहन की शादी में आई विवाहिता की संदिग्ध की स्थिति में मौत

वहीं, नगर के न्यू बस स्टैंड के समीप रविवार की रात में संदिग्ध स्थिति में एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया है। मामले में नगर पुलिस मृतका के दो मामा व एक मौसेरे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मृतका की पहचान पूर्वी चंपारण के चकिया थाना अंतर्गत सिसवा विष्ठा निवासी धीरज कुमार की पत्नी ममता देवी (20) के रूप में की गई है। ममता की शादी तीन वर्ष पहले धीरज से हुई थी। उसे डेढ़ वर्ष का एक पुत्र अनूप कुमार है।

मृतका की मां ज्ञानती देवी ने बताया कि उसकी दूसरी पुत्री रूबी कुमारी की शादी रविवार की रात सामूहिक विवाह समारोह हरिवाटिका में हो रही थी। ममता देवी अपनी बहन की शादी में शामिल होने मायके आई थी। शादी के रस्म के बीच ही ममता को पेट में दर्द हुआ। उसने पेट व सिर में दर्द तथा गला में तेज जलन होने की शिकायत की। तब उसने पुत्री को घर जाकर आराम करने को कहा।

इसके बाद उसके मामा ने शादी समारोह के बीच में ही आराम करने के लिए उसे बस स्टैंड के बगल स्थित उसके मां के घर पर पहुंचा दिया। शादी की रस्म बीतने के बाद सुबह में लोग घर पर गए तो देखा की ममता बिस्तर पर पड़ी है। तब स्वजन उसे अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बाबत नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकता है। ममता के गले पर निशान है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गला दबाया गया है। बीमारी या आत्महत्या के एंगल को भी ध्यान में रखकर पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है। मृतका के तीन-चार रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Chhapra News: छपरा में स्टेशन पर ट्रॉली बैग में मिला लड़की का शव, यात्रियों में फैली सनसनी

ये भी पढ़ें- Munger News: मुंगेर में पत्नी की हत्या के बाद पानी की टंकी में छिपाया शव, 3 दिन बाद ऐसे खुला राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।