Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में दाखिल खारिज का नया नियम लागू, बगहा में म्यूटेशन से पहले मौके पर पहुंचे अधिकारी

    By Abu Sabir Edited By: Ajit kumar
    Updated: Wed, 22 Jul 2026 06:12 PM (IST)

    Bihar Land Mutation New Rules:बिहार में दाखिल-खारिज प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए नई गाइडलाइन लागू की गई है। बगहा में राजस्व अधिकारी ने लंबित माम ...और पढ़ें

    राजस्व अधिकारी ने अमीन और राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की।

    राजस्व अधिकारी ने अमीन और राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, बगहा (पश्चिम चंपारण)। Land Registry Mutation Bihar: बिहार सरकार की नई गाइडलाइन के तहत दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) प्रक्रिया को पारदर्शी और विवादमुक्त बनाने की पहल तेज हो गई है।

    इसी कड़ी में बुधवार को बगहा में राजस्व अधिकारी विकास कुमार ने कई गांवों में पहुंचकर लंबित मामलों की खुद स्थलीय जांच की।

    मौके पर पहुंचे अधिकारी

    राजस्व अधिकारी ने अमीन और राजस्व कर्मियों के साथ परसा, मेहुड़ा, बांसगांव और मांझरिया गांवों का दौरा किया। उन्होंने सीधे विवादित जमीनों पर पहुंचकर वहां की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

    ग्रामीणों से ली जानकारी

    जांच के दौरान अधिकारियों ने आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की। जमीन पर वास्तविक कब्जा और दखल किसका है, इसके सारे तथ्य और साक्ष्य मौके पर ही जुटाए गए।

    टेबल वर्क पर रोक

    राजस्व अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि अब म्यूटेशन का काम सिर्फ दफ्तर में बैठकर नहीं होगा। पहले कागजी जांच के आधार पर दाखिल-खारिज होने से जमीन विवाद बढ़ते थे, जिस पर अब पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

    घटेंगे भूमि विवाद

    अधिकारियों के अनुसार, नई व्यवस्था से फर्जीवाड़ा रुकेगा और केवल वास्तविक जमीन मालिक का ही म्यूटेशन हो सकेगा। इससे आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलेगी और कोर्ट-कचहरी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।