Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Crime: बेतिया में नशेड़ियों से हालचाल पूछना युवक को पड़ा महंगा, चाकू से गोदकर बेरहमी से कर दी हत्या

    By Manoj MishraEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Wed, 15 Nov 2023 03:43 PM (IST)

    पश्चिमी चंपारण के बेतिया में मंगलवार रात अपराधियों ने अफसर हासमी नामक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मामले ...और पढ़ें

    मामूली विवाद में मोहल्ले के युवकों ने वारदात को दिया अंजाम। (सांकेतिक फोटो)
    मामूली विवाद में मोहल्ले के युवकों ने वारदात को दिया अंजाम। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. पश्चिमी चंपारण के बेतिया में युवक की चाकू मारकर हत्या।
    2. मामूली विवाद पर मोहल्ले के युवकों ने वारदात को दिया अंजाम।

    जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। पश्चिमी चंपारण में बेतिया के बंगाली कॉलोनी में मंगलवार की रात अपराधियों ने पिउनीबाग निवासी 22 वर्षीय युवक अफसर हासमी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद युवक को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने देर रात में ही शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मामले में बसवरिया निवासी नन्हे कुमार को गिरफ्तार किया गया है। कुछ अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। वे घर छोड़ फरार है।

    ऐसे दिया हत्या को अंजाम

    मिली जानकारी के मुताबिक, मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने मामूली विवाद में घटना को अंजाम दिया है। मृतक के छोटे भाई असरफ हासमी ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसके भाई अफसर हासमी को उसके चचेरे भाई सरफराज व पड़ोसी मुकेश घर से बुलाकर बाजार ले गए थे।

    शाम को सरफराज ने फोन करके बताया कि कुछ लड़कों ने अफसर को लेदर फैक्ट्री के पास चाकू मार दिया है। सूचना पर जब वे मौके पर पहुंचे तो भाई को घायल देखा। उसके सीने पर चाकू लगी थी। लोगों के सहयोग से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी।

    खबरें और भी

    मृतक के भाई ने क्या कहा ?

    मृतक के चचेरे भाई सरफराज ने बताया कि वह अफसर के साथ घर लौट रहा था। लेदर फैक्ट्री के पास पूर्व परिचित बसवरिया निवासी नन्हें कुमार, नौशाद, सलाउद्दीन आदि बैठकर नशापान कर रहे थे। उनसे हालचाल पूछने पर गाली-गलौज करने लगे।

    इसका विरोध करने पर अफसर हासमी को पकड़ कर चाकू मार दिया। उसका पैर भी कुचल दिया और फरार हो गए। तब इसकी सूचना घर वाले और पुलिस को दी गई।

    पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया

    घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ युवकों को हिरासत में लेकर थाना ले गई। बुधवार की सुबह सदर एसडीपीओ माहताब आलम नगर थाना पहुंच और हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की। पुलिस अफसर के भाई का बयान दर्ज की।

    स्वजनों ने बताया कि अफसर पांच भाई और दो बहनों में चौथे नंबर पर था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। वह सोफा बनाने का काम करता था। मृतक के भाई असरफ ने बसवरिया के सलाउद्दीन, नन्हें, नौशाद, फिरदौस, मुन्ना, सोनू, शिवपुजारी आदि पर हत्या के वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया है।

    यह भी पढ़ें: Bihar News: बिहार में नहीं थम रहा दहेज का सिलसिला, संदिग्ध हालत में नव विवाहिता की मौत; ससुरालवाले घर छोड़कर फरार

    Bihar News: छह महीने से चल रहे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल और दो की हालत गंभीर