Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: छह महीने से चल रहे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल और दो की हालत गंभीर

    By Anil Kumar ThakurEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Wed, 15 Nov 2023 02:55 PM (IST)

    पश्चिम चंपारण के लौरिया प्रखंड में भूमि विवाद को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इसमें चार लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि दो ...और पढ़ें

    बेड पर घायल पारस सिंह व उनके परिजन
    बेड पर घायल पारस सिंह व उनके परिजन

    HighLights

    1. चिंताजनक हालत देखते हुए दो लोगों को किया गया बेतिया रेफर
    2. उच्च न्यायालय से मामला सुलझाने का दिया गया था आदेश

    संवाद सूत्र, लौरिया (पश्चिम चंपारण)। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में लौरिया प्रखंड के चटकल चौक के पास भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक पक्ष के सिसवनिया पश्चिम टोला निवासी संत सिंह और पारस सिंह और दूसरे पक्ष के सिरकहिया गांव के चंदन कुमार एवं अखिलेश सिंह शामिल हैं।

    घायलों में संत सिंह और पारस सिंह की हालत चिंताजनक है। चिकित्सक ने दोनों को बेतिया रेफर कर दिया है। दोनों पक्षों के बीच करीब छह माह से भूमि विवाद चल रहा था।

    थाना व अंचल के जनता दरबार में सीओ ने उन्हें न्यायालय से मामला सुलझाने का आदेश दिया था। मामले में थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

    दहेज के लिए विवाहित के साथ मारपीट, पति और देवर गिरफ्तार

    इसके अलावा, एक अन्य मामले में इनरवा में दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहित के साथ मारपीट की है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामला भंगहा थाना क्षेत्र के धूमाटांड गांव का है।

    पीड़िता मनीषा कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि पति मनीष जयसवाल, देवर सुजीत जयसवाल एंव सास रीता देवी दहेज की मांग कर रहे थे।

    दहेज मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट की जा रही है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि मामले में पति मनीष जायसवाल और देवर सुजीत जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- फायरिंग से दहला इलाका, जमीन पर कब्जा को लेकर चलीं 50 राउंड गोलियां; मां-बेटा जख्मी

    यह भी पढ़ें- पूर्व मुखिया प्रत्याशी की हत्या के बाद मॉब लिंचिंग, आक्रोशित भीड़ ने बदमाशों को पकड़कर खूब धुना; दो की मौत