Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में पेड़ के नीचे बैठे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 07:27 PM (IST)

    पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में पोखरा चौक पर एक युवक को पेड़ के नीचे बैठे हुए गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रंजीत कुमार को अ ...और पढ़ें

    गंभीर रूप से घायल को आसपास मौजूद लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जागरण

    गंभीर रूप से घायल को आसपास मौजूद लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जागरण

    जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। Narkatiaganj Firing Incident: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज स्थित पोखरा चौक पर रविवार को पेड़ के नीचे बैठे युवक को पीछे से गोली मार दी गई।

    गोली युवक की जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

    घायल की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड, जमुनिया वार्ड संख्या 13 निवासी रंजीत कुमार (28) के रूप में हुई है। अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया।

    चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विवेक रंजन ने बताया कि युवक का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर किया गया है।

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची और घायल से पूछताछ की। रंजीत ने पुलिस को बताया कि वह पोखरा चौक पर एक पेड़ के नीचे बैठा था। इसी दौरान पोखरा चौक निवासी सोल्जर नामक युवक ने उस पर गोली चला दी।
    घायल ने पुलिस को बताया कि उसने यह नहीं देखा कि किस हथियार से गोली चलाई गई। फिलहाल उसने गोली चलाने के पीछे की वजह के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है।
    शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को अस्पताल भेजा गया। घायल के बयान के आधार पर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
    पुलिस के अनुसार, घटना के कारणों का पता लगाने के साथ ही आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।