विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: बिहार की दिग्गज मंत्री के भाई ने किया सरेंडर, कुर्की के डर से भागा-भागा SP ऑफिस पहुंचा

Published: Sat, 18 Jan 2025 01:54 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2025 03:49 PM (IST)

बिहार की पशुपालन मंत्री रेणु देवी के भाई रवि कुमार ने एसपी ऑफिस में सरेंडर कर दिया है। पिन्नू पर ...और पढ़ें

बिहार की पशुपालन मंत्री रेणु देवी के भाई ने किया सरेंडर (जागरण)
बिहार की पशुपालन मंत्री रेणु देवी के भाई ने किया सरेंडर (जागरण)

HighLights

  1. बिहार की दिग्गज मंत्री रेणु देवी के भाई ने किया सरेंडर
  2. कुर्की के दबाव के बाद वह खुद पहुंचा एसपी ऑफिस

जागरण संवाददाता, बेतिया। Bihar Political News Today: बिहार सरकार के पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की मंत्री रेणु देवी के भाई रवि कुमार उर्फ पिन्नू  ने शनिवार की दोपहर एक बजे के आसपास  एसपी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पिन्नू ने पुलिस दबिश को देखते हुए फैसला लिया।

पिन्नू को गिरफ्तार करने के लिए पिछले सात दिनों से पुलिस नेपाल, पटना एवं अन्य संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। शनिवार की सुबह में पुलिस ने पिन्नू के घर, उसके स्कूल एवं होटल पर इश्तेहार चस्पा किया गया था। उसके बाद वह एसपी कार्यालय में आकर सरेंडर कर दिया।

पिन्नू पर अपहरण का आरोप

उल्लेखनीय है कि बीते 11 जनवरी की दिनदहाड़े मुफस्सिल थाने के महनागनी से पिस्टल के बल पर मजदूर शिवपूजन महतो का अपहरण कर बंधक बनाकर एक होटल में स्टांप पेपर पर निशाना बनाने के मामले में पुलिस उसे पिछले एक सप्ताह से खोज रही थी।

17 जनवरी की शाम पिन्नू के खिलाफ इश्तेहार लिया गया था

17 जनवरी की शाम में पुलिस ने न्यायालय के पिन्नू के खिलाफ इश्तेहार लिया था। आज (शनिवार ) को पिन्नू के घर पर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चस्पा कर दिया। सुबह से ही पिन्नू के सरेंडर करने की चर्चा थी। मामले में महनागनी निवासी पीड़ित मजदूर शिवपूजन महतो ने मुफस्सिल थाने में पिन्नू समेत तीन लोगों के खिलाफ 12 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

 

उल्लेखनीय है कि पुलिस शनिवार की सुबह में डुगड़गी लेकर पिन्नू के घर पहुंची थी। पिन्नू और उसकी पत्नी श्रद्धा रवि के खिलाफ उसके घर पर इश्तेहार चस्पा किया था।

पावर हाउस चौक पर पिन्नू के घर पर इस्तेहार चस्पा करने के बाद पुलिस पिन्नू की पत्नी श्रद्धा रवि के निर्देशन में संचालित जीडी गोयनका स्कूल पर भी इश्तेहार चस्पा किया।

वहीं स्टेशन चौक के पास पिन्नू के होटल पुष्पांजलि में भी इश्तेहार चस्पाया गया था। इश्तेहार चस्पा किए जाने के बाद पिन्नू सरेंडर करने के लिए निकला था और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पिस्टल का लाइसेंस होगा रद

जिस पिस्टल का भय दिखाकर पिन्नू ने मजदूर का अपहरण किया था। वह पिस्टल पिन्नू की पत्नी श्रद्धा रवि के नाम पर है।

उस पिस्टल का इस्तेमाल पिन्नू करता था।पिस्टल को जब्त करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। एसपी डा शौर्य सुमन ने बताया कि पिस्टल का लाइसेंस रद करने के लिए प्रस्ताव पुलिस की ओर से जिला प्रशासन को भेज दिया गया है।

पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि सफेदपोश पिन्नू और उसकी पत्नी को लाइसेंस देने के लिए पुलिस की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र कैसे दिया गया था।

नेपाल में पिन्नू के छिपने का मिला था इनपुट

एसपी ने बताया कि पिन्नू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पिछले एक सप्ताह से लगातार छापेमारी कर रही थी। तीन दिन पूर्व में न्यायालय में सरेंडर करने के लिए पिन्नू आया था। लेकिन समय अवधि समाप्त होने के कारण वह सरेंडर नहीं किया। न्यायालय परिसर में पुलिस कार्रवाई नहीं कर सकती है।

इस लिए चकमा देकर फरार हो गया था। इस बीच, सूचना मिली कि पिन्नू नेपाल में छुपा है। सो, नेपाल के परसा जिला के एसपी से संपर्क स्थापित किया गया था। पुलिस नेपाल भी गई थी। पुलिस दबिश के कारण पिन्नू लोकेशन बदल दिया था।

ये भी पढ़ें

Bihar Politics: प्रशांत किशोर के लिए ये क्या बोल गईं नीतीश की मंत्री, मच सकता है सियासी घमासान

Bihar Politics: 'प्रशांत किशोर मानसिक रूप से कमजोर', मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा- मैं ले जाऊंगा अस्पताल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।