पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, रामनगर और चौतरवा को मिले नए थानाध्यक्ष
West Champaran Police News: बगहा पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, जिसमें रामनगर और चौतरव ...और पढ़ें

स्थानांतरण के कारण कुल पांच थानों में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती की गई है। प्रतीकात्मक फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, बगहा (पश्चिम चंपारण)। Bagaha Police SHO Transfer: बगहा पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
लंबे समय से अतिरिक्त प्रभार में चल रहे रामनगर और चौतरवा थानों को अंततः नए थानाध्यक्ष मिल गए हैं। इसके साथ ही कार्य अवधि पूरी होने और स्थानांतरण के कारण कुल पांच थानों में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती की गई है।
एसपी का कड़ा निर्देश
बगहा पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत यह तबादले किए गए हैं। एसपी ने कार्यकुशलता और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के भीतर अपने-अपने नए पदस्थापित थानों में योगदान (Join) देने का सख्त निर्देश दिया है।
रामनगर व चौतरवा में तैनाती
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार साइबर थाने में तैनात पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार को चौतरवा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पुलिस नियंत्रण कक्ष से दारोगा महेन्द्र कुमार को रामनगर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रामनगर के निवर्तमान पुलिस निरीक्षक अभय कुमार का कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें प्रभारी सीसीटीएनएस बनाया गया है, जबकि योगेन्द्र रविदास को रामनगर का अंचल निरीक्षक (Circle Inspector) नियुक्त किया गया है।
इन थानों के बदले कमान
चिउटाहा थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह का कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें एसपी कार्यालय के अपराध शाखा में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। उनके स्थान पर रामनगर थाने के दारोगा दुर्गेश कुमार को चिउटाहा का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
खबरें और भी
आपसी अदला-बदली
एक ही थाने में ढाई साल की अवधि पूरी कर चुके भितहां के थानाध्यक्ष अभिलाष कुमार झा और ठकराहा के थानाध्यक्ष नरेश कुमार की आपस में अदला-बदली की गई है। अब अभिलाष कुमार झा को ठकराहा और नरेश कुमार को भितहां का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
सेमरा में नए थानाध्यक्ष
सेमरा थाने की निवर्तमान थानाध्यक्ष रश्मि कुमारी का स्थानांतरण सीसीएसयू (CCSU) पटना हो जाने के कारण गोबर्धना में पदस्थापित दारोगा पवन कुमार को सेमरा का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रामनगर थाने में तैनात दारोगा पंकज कुमार का स्थानांतरण बगहा थाना में किया गया है।