Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार से दिल्ली-गुजरात रूट पर वेटिंग लिस्ट की टेंशन खत्म, उधना-मधुबनी समेत कई स्पेशल ट्रेनों का हुआ विस्तार

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 05:30 PM (IST)

    यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने दिल्ली, गुजरात सहित कई रूटों पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी है। ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    HighLights

    1. पूर्व मध्य रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई।

    2. दिल्ली, गुजरात रूट पर यात्रियों को मिलेगी राहत।

    3. कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना अब अधिक।

    संवाद सहयोगी, नरकटियागंज। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने कई स्पेशल और क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। रेलवे प्रशासन के इस फैसले से दिल्ली, आनंद विहार, गुजरात और उत्तर प्रदेश की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

    परिचालन अवधि बढ़ने से टिकट की उपलब्धता बेहतर होगी और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल का परिचालन अब 31 जुलाई 2026 तक तथा 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल का परिचालन 1 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा।

    इसी प्रकार 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 31 जुलाई तक और 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल 1 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी। इसके अलावा 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 31 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार तथा 05220 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल 1 अगस्त 2026 तक प्रत्येक शनिवार संचालित होगी।

    पूर्णिया, सहरसा और गुजरात रूट के यात्रियों को भी राहत

    रेलवे ने सीमांचल, कोसी और गुजरात रूट की कई विशेष ट्रेनों की अवधि भी बढ़ाई है। 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल 31 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार, जबकि 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 2 अगस्त 2026 तक प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार चलेगी।

    खबरें और भी

    इसी तरह 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल 28 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार तथा 05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल 30 जुलाई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार संचालित होगी।

    गुजरात जाने वाले यात्रियों के लिए 09045 उधना-मधुबनी स्पेशल 26 जुलाई 2026 तक प्रत्येक रविवार तथा 09046 मधुबनी-उधना स्पेशल 27 जुलाई 2026 तक प्रत्येक सोमवार चलेगी। वहीं 09047 उधना-झंझारपुर और 09048 झंझारपुर-उधना स्पेशल का परिचालन भी क्रमशः 26 और 27 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा।

    यह भी पढ़ें- दरभंगा-नई दिल्ली, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार समेत 7 स्पेशल ट्रेनों का विस्तार; 31 जुलाई तक बढ़ाई गई सेवाएं