Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर की अंतिम बाधा दूर, 27 जुलाई तक मांगा गया विषयवार विवरण

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 07:19 PM (IST)

    Bihar Teacher Transfer News: बिहार में शिक्षकों के बहुप्रतीक्षित स्थानांतरण की अंतिम बाधा दूर हो गई है, ऑनलाइन आवेदन 29 जुलाई से शुरू होंगे। शिक्षा वि ...और पढ़ें

    तबादले की प्रक्रिया में आ रही बाधा को भी दूर करने का निर्देश जारी कर दिया है। (AI Generated Image)

    तबादले की प्रक्रिया में आ रही बाधा को भी दूर करने का निर्देश जारी कर दिया है। (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। Teacher Transfer Online Application: बिहार में शिक्षकों के स्थानांतरण का महीनों से चल रहा इंतजार अब बहुत जल्द खत्म होने जा रहा है।

    राज्य के शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया में आ रही अंतिम बाधा को भी दूर करने का कड़ा निर्देश जारी कर दिया है।

    ऑनलाइन आवेदन 29 से

    विभाग की ओर से 29 जुलाई से शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की आधिकारिक घोषणा की गई है।

    27 जुलाई तक विवरण

    इसी प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए विषयवार शिक्षकों की रिक्तियों का विवरण 27 जुलाई तक हर हाल में उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है।

    विभागीय मानकों पर रिपोर्ट

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और विभागीय मानकों के अनुरूप ही यह डाटा तैयार करने को कहा गया है ताकि तबादले में कोई अड़चन न आए।

    बेतिया में अहम बैठक

    शनिवार को पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित राज इंटर कॉलेज के सांस्कृतिक भवन में हाई व प्लस-टू स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की अहम बैठक हुई।

    डीपीओ ने ली बैठक

    जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) अखिल वैभव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बेतिया, बगहा और नरकटियागंज अनुमंडल के स्कूल प्रधान शामिल हुए।

    11वीं-12वीं की रिपोर्ट

    डीपीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि 11वीं और 12वीं कक्षाओं में विषयवार शिक्षकों की खाली जगहों की जानकारी समय सीमा के अंदर अनिवार्य रूप से दी जाए।

    स्कूलों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर पूरे जिले का समेकित प्रतिवेदन (कंसोलिडेटेड रिपोर्ट) तैयार कर सीधे शिक्षा विभाग को भेजा जाएगा।

    पीटीआर का होगा आंकलन

    स्थानांतरण से पहले विभाग सभी विद्यालयों से छात्र-शिक्षक अनुपात (पीटीआर) और विषयवार खाली पदों का अद्यतन डाटा इकट्ठा कर रहा है। इस पूरी कवायद से यह स्पष्ट हो जाएगा कि किस विद्यालय में विषयवार शिक्षकों की अधिकता है और कहाँ शिक्षकों की कमी बनी हुई है।