Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में मास्टरजी की नेतागिरी पर लगा ब्रेक, हाजिरी लगाकर स्कूल छोड़ने वाले होंगे निलंबित

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 01:38 PM (IST)

    Bihar Education Department:बिहार शिक्षा विभाग ने स्कूल में हाजिरी लगाकर गायब होने और स्थानीय राजनीति में लिप्त शिक्षकों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। ...और पढ़ें

    बीईओ को ऐसे शिक्षकों की पहचान कर साक्ष्य समेत रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है। फाइल फोटो

    बीईओ को ऐसे शिक्षकों की पहचान कर साक्ष्य समेत रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। Bihar Teacher News: बिहार में स्कूली परिधान को लेकर सख्ती बढ़ाने के बाद अब शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की राजनीति और मनमानी पर नकेल कसना शुरू कर दिया है।

    लापरवाह शिक्षकों पर शिकंजा

    जिले के सरकारी स्कूलों में केवल उपस्थिति दर्ज कराकर गायब होने वाले शिक्षकों पर विभागीय स्तर पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) राजन कुमार ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) को ऐसे शिक्षकों की पहचान कर साक्ष्य समेत रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।

    दोषी पाए जाने पर निलंबन

    बीईओ द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में आरोप सिद्ध होने पर संबंधित शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध सीधे निलंबन की अनुशंसा करते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डीईओ ने बताया कि विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ शिक्षक केवल हाजिरी बनाकर निजी कामों के लिए बाहर निकल जाते हैं।

    स्थानीय राजनीति में सक्रियता

    इसके अलावा कई शिक्षकों के स्थानीय राजनीति में लिप्त होने की बात भी सामने आई है, जिससे विद्यालयों का शैक्षणिक वातावरण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

    गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राथमिक दायित्व

    अधिकारियों का कहना है कि शिक्षक का मुख्य दायित्व विद्यालय में मौजूद रहकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है, जिससे कोई समझौता नहीं होगा। शैक्षणिक कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी कर्मियों पर तत्काल सख्त कदम उठाए जाएंगे।