Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कम प्रीमियम और अधिक बोनस का लाभ, डाकघर की बीमा सेवा से जुड़ेंगे स्नातक व्यवसायी और पेशेवर

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 05:22 PM (IST)

    Postal Life Insurance Scheme: बेतिया डाक विभाग स्नातक व्यवसायियों और पेशेवरों के लिए अपनी बीमा सेवाओं का विस्तार कर रहा है। अगले माह विशेष शिविर लगाकर ...और पढ़ें

    विभाग अपनी बीमा सेवाओं का दायरा बढ़ाने की दिशा में बड़ी पहल कर रहा है। फाइल फोटो

    विभाग अपनी बीमा सेवाओं का दायरा बढ़ाने की दिशा में बड़ी पहल कर रहा है। फाइल फोटो

    HighLights

    1. बेतिया डाक विभाग बीमा सेवाओं का दायरा बढ़ा रहा है।

    2. स्नातक व्यवसायी और पेशेवर होंगे योजना से लाभान्वित।

    3. कम प्रीमियम, अधिक बोनस के साथ ऑन द स्पॉट बीमा।

    संवाद सूत्र, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। Postal Life Insurance Scheme: पश्चिम चंपारण के बेतिया में डाक विभाग अपनी बीमा सेवाओं का दायरा बढ़ाने की दिशा में बड़ी पहल कर रहा है। अब स्नातक (ग्रेजुएट) व्यवसायियों और डॉक्टरों समेत विभिन्न पेशेवरों को भी डाकघर की बीमा योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

    अगले माह लगेगा विशेष शिविर

    इसके लिए अगले माह के प्रथम सप्ताह में प्रधान डाकघर बेतिया में विशेष बीमा शिविर का आयोजन किया जाएगा। डाक अधीक्षक राजेश कुमार सोनी ने बताया कि शिविर में पात्र लोगों का ऑन द स्पॉट बीमा किया जाएगा।

    पेशेवरों को मिलेगा सीधा लाभ

    डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, सीए और स्नातक व्यवसायी डाक विभाग की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठा सकेंगे। शिविर में आवश्यक दस्तावेजों की मौके पर जांच की जाएगी और तुरंत ही बीमा की पूरी प्रक्रिया संपन्न होगी।

    कम प्रीमियम में अधिक बोनस

    डाक विभाग की बीमा योजनाएं (PLI) अन्य निजी कंपनियों की तुलना में बेहद किफायती और कम प्रीमियम वाली हैं। विभाग का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पेशेवरों और व्यवसायियों को कम खर्च में सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।

    खबरें और भी

    ऑन द स्पॉट होगी प्रक्रिया पूरी

    पहले डाक विभाग की बीमा सेवाएं काफी सीमित वर्ग के लिए थीं, लेकिन अब इसका दायरा बड़ा कर दिया गया है। विशेष शिविर में योजनाओं की पूरी जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही पॉलिसी बॉन्ड जारी करने की व्यवस्था होगी।