Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम चंपारण के साठी में चाकू दिखाकर नाबालिग से दुष्कर्म, मांग में सिंदूर भरकर फरार हुआ

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 05:58 PM (IST)

    पश्चिम चंपारण के साठी थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोपी युवक ने चाकू दिखाकर घटना को अंजाम दिया और फरार होने से प ...और पढ़ें

    पीड़िता का वीडियो बनाकर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। प्रतीकात्मक फोटो

    पीड़िता का वीडियो बनाकर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. पश्चिम चंपारण में 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप।

    2. आरोपी ने चाकू दिखाकर वारदात को अंजाम दिया, सिंदूर भरा।

    3. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

    जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। West Champaran Minor Rape: जिले के साठी थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। पीड़िता की मां के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि बरकू पंडित नामक युवक उनकी बेटी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले जा रहा था। एक अगस्त को नरकटियागंज जीआरपी ने दोनों को पकड़ लिया और इसकी सूचना परिजनों को दी थी। इसके बाद परिजन लड़की को अपने साथ घर ले आए थे।

    आवेदन के अनुसार, तीन अगस्त की सुबह पीड़िता शौच के लिए गांव के उत्तर दिशा में गई थी। इसी दौरान युवक ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उसे पास के एक खेत में ले गया, जहां दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है।

    पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। आरोप है कि लोगों के पहुंचने से पहले युवक ने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और वहां से फरार हो गया।

    पीड़िता की मां ने यह भी आरोप लगाया है कि शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचने पर वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही आरोपी पर पीड़िता का वीडियो बनाकर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

    खबरें और भी

    इस संबंध में थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है।