बिहार का नाम रोशन: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़ा, संख्या 60 के पार पहुंची
VTR Tiger Population: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या 60 के पार हो गई है, जिसमें आठ से अधिक शावक भी शामिल हैं। संरक्षण के बेहतर प्रयासों और ...और पढ़ें

संरक्षण के बेहतर प्रयासों और अनुकूल माहौल के कारण यहां बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
तूफानी चौधरी, बगहा (पश्चिम चंपारण)। Valmiki Tiger Reserve: बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) से वन्यजीव प्रेमियों के लिए बेहद खुशखबरी सामने आई है।
संरक्षण के बेहतर प्रयासों और अनुकूल माहौल के कारण यहां बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
संख्या साठ के पार
कैमरा ट्रैप से हुई गणना के ताजा अनुमानों के अनुसार वीटीआर में बाघों का आंकड़ा 60 के पार पहुंच गया है। हालिया गणना में आठ से अधिक नन्हें शावकों की मौजूदगी भी दर्ज की गई है।
औपचारिक घोषणा का इंतजार
वर्ष 2023 के सेंसस में वीटीआर के भीतर कुल 54 बाघों की मौजूदगी दर्ज की गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर 29 जुलाई को नए आंकड़ों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
चुनौतियों के बाद बढ़त
पिछले एक साल में आपसी वर्चस्व और रेस्क्यू की घटनाओं में आधा दर्जन बाघों को खोना पड़ा था। इन तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद रिजर्व में बाघों के कुनबे में लगातार इजाफा दर्ज हुआ है।
अनुकूल बना प्राकृतिक माहौल
करीब 900 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस जंगल को बेहतर संरक्षण देकर नया स्वरूप दिया जा रहा है। जंगल के अंदर ग्रासलैंड का दायरा बढ़ाने से शाकाहारी व मांसाहारी जीवों को बेहतर आवास मिला है।
सुरक्षा व्यवस्था हुई सख्त
वन विभाग की टीमें जंगली जानवरों और उनके आवास की सुरक्षा के लिए दिन-रात गश्त कर रही हैं। विभाग के इन निरंतर प्रयासों से वीटीआर को बिहार टाइगर रिजर्व के रूप में नई पहचान मिल रही है।
कैमरा ट्रैप की गणना में बाघों की संख्या में बढ़ोतरी के संकेत मिले हैं लेकिन उनकी संख्या कितनी है, यह तो आने वाले दिनों में सार्वजनिक होगा। वीटीआर के जानवरों की संख्या में वृद्धि हो इसके लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। इसके लिए जंगल के अंदर ग्रास लैंड एरिया बढ़ाई गई है। जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए दिन-रात वन कर्मियों की टीम गश्त लगा रही है।
विकास अहलावत , डीएफओ, वन प्रमंडल दो, बेतिया