Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BPSC 70th Result: बगहा की निशा बनीं ग्रामीण विकास पदाधिकारी, मेहनत और अनुशासन से हासिल की सफलता

    By Abu Sabir Edited By: Ajit kumar
    Updated: Sun, 21 Jun 2026 03:28 PM (IST)

    BPSC Success Story: बगहा, पश्चिम चंपारण की निशा कुमारी ने बीपीएससी की 70वीं संयुक्त परीक्षा में ग्रामीण विकास पदाधिकारी (आरडीओ) का पद हासिल किया है। उ ...और पढ़ें

    निशा कुमारी! फोटो सौ: स्वजन

    निशा कुमारी! फोटो सौ: स्वजन 

    संवाद सहयोगी, बगहा (पश्चिम चंपारण)। BPSC 70th Result 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अंतिम परिणाम में पश्चिम चंपारण के बगहा की निशा कुमारी ने शानदार सफलता हासिल की है।

    उनका चयन ग्रामीण विकास पदाधिकारी (आरडीओ) के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे मोहल्ले में खुशी का माहौल है।

    परिवार और क्षेत्र का बढ़ाया मान

    निशा कुमारी बगहा के राधेश्याम मंदिर मोहल्ला निवासी शालीग्राम रौनियार की पौत्री एवं प्रदीप रौनियार की पुत्री हैं। बीपीएससी के परिणाम में सफलता मिलने की सूचना मिलते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। स्वजन, रिश्तेदार और स्थानीय लोगों ने मिठाई खिलाकर उनकी उपलब्धि का जश्न मनाया।

    मेहनत और अनुशासन से मिली सफलता

    परिवार के सदस्यों ने बताया कि निशा ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर पढ़ाई के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने लक्ष्य तय कर पूरी लगन से तैयारी की, जिसका परिणाम अब चयन के रूप में सामने आया है।

    बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा

    स्थानीय लोगों का कहना है कि निशा की सफलता क्षेत्र की अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायी है। आज बेटियां शिक्षा से लेकर प्रशासनिक सेवाओं तक हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और समाज में नई पहचान बना रही हैं।

    बीपीएससी में चयन की खबर मिलते ही स्वजन, मित्रों और शुभचिंतकों ने निशा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बगहा के लिए भी यह उपलब्धि गर्व का विषय मानी जा रही है।

    खबरें और भी