Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंपारण रेज के पुलिस महकमे में फेरबदल की तैयारी, DIG ने मांगी 10 जुलाई तक लिस्ट

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 05:39 PM (IST)

    चंपारण रेंज में पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी चल रही है, जिसमें पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले पुलिसकर्मियों का तबादला होगा। ...और पढ़ें

    चंपारण रेज के पुलिस महकमे में फेरबदल की तैयारी, DIG ने मांगी 10 जुलाई तक लिस्ट

    चंपारण रेज के पुलिस महकमे में फेरबदल की तैयारी, DIG ने मांगी 10 जुलाई तक लिस्ट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बेतिया। चंपारण रेंज के पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल की तैयारी चल रही है। चंपारण रेंज के तीनों पुलिस जिला बगहा, बेतिया व मोतिहारी में पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लेने वाले पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों का तबादला होगा। उन्हें रेंज के एक पुलिस जिला से दूसरे पुलिस जिला में भेजा जाएगा।

    इसके लिए चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने रेंज के तीनों एसपी से पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले इंस्पेक्टर, दारोगा, जमादार, सिपाही समेत अन्य सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों की सूची मांगी है। डीआईजी ने 10 जुलाई तक सूची उपलब्ध करने का निर्देश दिया है।

    डीआईजी के निर्देश के बाद रेंज के तीनों जिलों में सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुलिस निरीक्षक से लेकर सिपाही तक सभी श्रेणी के पुलिसकर्मियों का विवरण तैयार किया जा रहा है। सूची में संबंधित कर्मियों के पूर्व पदस्थापना और वर्तमान पदस्थापना स्थल का पूरा ब्योरा भी शामिल रहेगा।

    बताया जाता है कि 10 जुलाई के बाद रेंज स्तर पर बोर्ड की बैठक कर पांच वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही जिले में कार्यरत पुलिसकर्मियों एवं पदाधिकारियों का रेंज के भीतर स्थानांतरण किया जाएगा।

    कुछ वर्ष पहले वर्ष पांच वर्ष की अवधि पूरा करने वाले पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया था, लेकिन विगत एक साल की अवधि में ऐसे पुलिस पदाधिकारियों की काफी संख्या है, जो एक ही जिला में पांच वर्ष की अवधि पूरा कर लिए हैं।

    खबरें और भी

    इसके अलावा चंपारण रेंज में लगातार आठ वर्ष या उससे अधिक समय से पदस्थापित पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों की अलग सूची तैयार कर उन्हें रेंज के बाहर स्थानांतरित करने के लिए मुख्यालय को अनुशंसा भेजी जाएगी। इस निर्णय से पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था में पारदर्शिता के साथ बेहतर पुलिसिंग की संभावना जताई जा रही है।

    एक ही जिला में पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले पुलिस पदाधिकारियों का तबादला होगा। इसके लिए सूची की मांग की गई है। 10 जुलाई तक सूची उपलब्ध करने को कहा गया है। दस जुलाई के बाद स्थानांतरण संबंधित निर्णय लिया जाएगा। - हरकिशोर राय, डीआईजी, चंपारण रेंज, बेतिया