विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-दरभंगा के बीच चलेगी स्पेशल एक्सप्रेस, चंपारण के लोगों को मिलेगी राहत; चेक करें रूट-शेड्यूल

Published: Fri, 11 Sep 2026 04:32 PM (GMT+05:30)

रेलवे ने दीपावली और छठ महापर्व के लिए दरभंगा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस के परिचालन को मंजूरी दी है। यह ...और पढ़ें

दीपावली छठ के लिए दरभंगा दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन नरकटियागंज से प्रतिदिन चलेगी

दीपावली छठ के लिए दरभंगा दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन नरकटियागंज से प्रतिदिन चलेगी

HighLights

  1. दरभंगा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन को मिली मंजूरी।

  2. नरकटियागंज, बेतिया होकर प्रतिदिन चलेगी यह विशेष ट्रेन।

  3. दीपावली, छठ पर यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत।

संवाद सहयोगी, नरकटियागंज। दीपावली और छठ महापर्व पर घर आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दरभंगा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस के परिचालन को मंजूरी दे दी है।

यह ट्रेन नरकटियागंज और बेतिया होकर प्रतिदिन चलेगी, जिससे पश्चिम चंपारण सहित उत्तर बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

04098 नई दिल्ली-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल

रेलवे बोर्ड की ओर से जारी पत्र के अनुसार, गाड़ी संख्या 04098 नई दिल्ली-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन 10 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक किया जाएगा।

04097 दरभंगा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल

वहीं, गाड़ी संख्या 04097 दरभंगा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 11 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक चलेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन के 47-47 फेरे निर्धारित किए गए हैं।

यह विशेष ट्रेन नई दिल्ली, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर होते हुए दरभंगा तक जाएगी।

ट्रेन की टाइमिंग

नई दिल्ली से चलने वाली गाड़ी संख्या 04098 सुबह 9:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:50 बजे नरकटियागंज तथा 5:28 बजे बेतिया पहुंचेगी।

वहीं, दरभंगा से चलने वाली गाड़ी संख्या 04097 दोपहर 3 बजे प्रस्थान करेगी और रात 8:23 बजे बेतिया तथा 9:25 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी।

पर्व-त्योहार के दौरान दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से बिहार आने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए इस विशेष ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे कन्फर्म टिकट की समस्या काफी हद तक कम होगी और यात्रियों को सुरक्षित व सुगम यात्रा का विकल्प मिलेगा।

यह भी पढ़ें- पटना नहीं, सोनपुर तक ही जाएगी राज्यरानी एक्सप्रेस; चेक करें नया रूट और शेड्यूल

यह भी पढ़ें- गयाजी के लिए रानी कमलापति और जबलपुर से चलेंगी पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनें, चेक करें टाइम-टेबल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।