Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम चंपारण में ऑनलाइन हाजिरी जांच में गड़बड़ी, छह शिक्षकों का वेतन रोका, 24 घंटे में मांगा जवाब

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 02:51 PM (IST)

    पश्चिम चंपारण में ई-शिक्षाकोष ऐप पर शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी में अनियमितता पाए जाने पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। छह शिक्षकों का वेतन रोककर 24 घ ...और पढ़ें

    कई शिक्षकों के विवरण नहीं मिले हैं।

    कई शिक्षकों के विवरण नहीं मिले हैं।

    संवाद सहयोगी, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। West Champaran Teacher Attendance: जिले में ई-शिक्षाकोष मोबाइल एप पर शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी में अनियमितता मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर बगहा-2 प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भरथापुर के छह शिक्षकों का संबंधित तिथियों का वेतन स्थगित कर दिया गया है।

    24 घंटे में मांगा जवाब

    जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) राजन कुमार ने सभी संबंधित शिक्षकों और शिक्षिकाओं से 24 घंटे के भीतर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने तक संबंधित तिथियों का वेतन जारी नहीं किया जाएगा।

    एक से 16 जुलाई की जांच

    डीईओ के अनुसार, एक से 16 जुलाई के बीच ई-शिक्षाकोष एप पर दर्ज ऑनलाइन उपस्थिति का सत्यापन कराया गया। जांच में निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं करने, प्रस्थान (एक्जिट) का समय और फोटो अपलोड नहीं करने, अनुपस्थित रहने तथा व्यक्तिगत लॉगिन के बजाय विद्यालय लॉगिन से उपस्थिति दर्ज करने जैसी कई अनियमितताएं सामने आईं।

    इन शिक्षकों पर मिली गड़बड़ी

    जांच में अखिलेश्वर कुमार यादव 11 जुलाई को अनुपस्थित मिले, जबकि 16 जुलाई को उनका एक्जिट समय और फोटो दर्ज नहीं था। पिंकी चौरसिया ने दो, 11 और 15 जुलाई को एक्जिट का समय एवं फोटो अपलोड नहीं किया।

    रामाशंकर प्रसाद के 11 और 16 जुलाई के एक्जिट विवरण नहीं मिले। इसके अलावा उन्होंने सभी कार्य दिवसों में व्यक्तिगत लॉगिन के बजाय विद्यालय लॉगिन से उपस्थिति दर्ज की। सुशील कुमार के 11 और 16 जुलाई के प्रस्थान का विवरण भी दर्ज नहीं पाया गया।

    खबरें और भी

    फोटो और समय नहीं किया अपलोड

    पूजा मद्धेशिया तीन और 16 जुलाई को प्रस्थान का समय और फोटो अपलोड नहीं कर सकीं, जबकि 11 जुलाई को अनुपस्थित पाई गईं। वहीं जनार्दन कुमार द्वारा 'मार्क ऑन ड्यूटी' दर्ज किए जाने पर विभाग ने प्रतिनियोजन से संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

    संतोषजनक जवाब नहीं तो कार्रवाई

    डीईओ ने सभी संबंधित शिक्षकों को प्रभारी प्रधानाध्यापक के माध्यम से पत्र भेजकर 24 घंटे के भीतर तथ्यात्मक और साक्ष्य आधारित जवाब देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिला तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।