Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिमी चंपारण के कालीधाम में गूंजेगी गुरुकुल की घंटी, योग के साथ वेद-पुराण की दी जाएगी शिक्षा

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 04:48 PM (IST)

    बेतिया के कालीधाम मंदिर परिसर में 29 जुलाई से श्रीमद् नारायणी सेना द्वारा गुरुकुल शुरू किया जाएगा, जिसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं को भारतीय संस्कृति, ...और पढ़ें

    कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं व संस्था के सदस्य। फोटो जागरण

    कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं व संस्था के सदस्य। फोटो जागरण

    HighLights

    1. 29 जुलाई से बेतिया के कालीधाम में गुरुकुल शुरू होगा।

    2. भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक ज्ञान, आत्मरक्षा का प्रशिक्षण मिलेगा।

    3. वेद, पुराण, गीता के साथ सेल्फ डिफेंस भी सिखाया जाएगा।

    संवाद सहयोगी, बेतिया (पश्चिमी चंपारण)। नगर के कालीबाग स्थित मां काली धाम मंदिर परिसर में श्रीमद् नारायणी सेना की ओर से आगामी 29 जुलाई से गुरुकुल की शुरुआत की जाएगी।

    इसका संचालन एसटूपी लाइफ एजुकेशनल फाउंडेशन के माध्यम से होगा। संस्था का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक ज्ञान और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।

    सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण की हो चुकी शुरुआत

    बीते 19 जुलाई से मंदिर परिसर में निशुल्क सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। प्रशिक्षण के दौरान कराटे, जूडो, प्रो रेसलिंग, योग, लाठी एवं स्वार्ड (तलवार) संचालन का अभ्यास कराया जा रहा है।

    गुरुकुल में नियमित शुरू होंगी कक्षाएं

    अब 29 जुलाई से गुरुकुल की नियमित कक्षाओं का शुभारंभ होगा, जिसमें व्याकरण, वेद, पुराण, श्रीमद्भगवद्गीता, रामायण और महाभारत सहित भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े विषय पढ़ाए जाएंगे।

    संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनंद मोहन सिंह एवं नीरज कुमार सिंह ने बताया कि गुरुकुल का उद्देश्य नई पीढ़ी को संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक दक्षता से जोड़ना है। कार्यक्रम का संचालन एवं निगरानी धर्मेश तिवारी, झूलन साहू, सुजीत कुमार तथा कुसुम गुप्ता की देखरेख में किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- बिहार के सरकारी स्कूलों में लागू हुआ नया ड्रेस कोड, जींस टी-शर्ट नहीं पहन सकेंगे टीचर