यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिहार में डबल एक्शन! KK Pathak और इस IAS अधिकारी ने बढ़ाई सख्ती, एक के बाद एक कई स्कूलों का किया निरीक्षण
Bihar News बिहार में केके पाठक के साथ-साथ अब एक और आईएएस अधिकारी ने स्कूलों को लेकर सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। परियोजना निदेशक शहर के बीकेजी उच्चतर ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, बेतिया। बिहार राज्य परियोजना निदेशक बी कार्तिकेय धनजी ने बुधवार को विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सबसे पहले परियोजना निदेशक शहर के बीकेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने वर्ग कक्ष में पढ़ाई की स्थिति की जानकारी ली। पूछा-प्राचार्य कौन हैं।
बताया गया कि प्राचार्य डॉ. धनवीर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी में जिला मुख्यालय में हैं। विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति के बारे में जाना। 30 में मात्र 20 शिक्षक उपस्थित मिले। इसमें 3 शिक्षक सीएल पर थे। वहीं, छह शिक्षक कॉपी जांच में गए थे। एक शिक्षक ने इस्तीफा दे दिया है।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुरवलिया में शिक्षकों से जानकारी लेते राज्य परियोजना निदेशक बी कार्तिकेय धनजी व अन्य। जागरण
निदेशक ने विद्यालय में छात्राओं की संख्या पूछी। इसपर जवाब मिला कि 701 छात्राओं का नामांकन है, जिसमें आज मात्र 244 छात्राएं ही उपस्थित हैं। इस पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में 34.36 प्रतिशत ही छात्राओं की उपस्थिति है, जो बहुत ही शर्मनाक है। इसमें सुधार लाने की आवश्यकता है। इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद निदेशक ने छात्राओं से कंप्यूटर क्लास और होमवर्क आदि के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद परियोजना निदेशक कस्तूरबा गांधी कन्या आवासीय विद्यालय, राजकीय मध्य विद्यालय कन्या और राजकीय मध्य विद्यालय बालक का भी निरीक्षण किया। इस दौरान वहां की विधि व्यवस्था के संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
खबरें और भी
मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण, सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ मनीष कुमार, स्थानीय मध्याह्न भोजन प्रभारी रविरंजन कुमार सहित कई कार्यालयकर्मी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें- Bihar Jamin Jamabandi: जमीन की जमाबंदी को तुरंत करवा लें आधार से लिंक, बहुत सारी टेंशन हो जाएगी दूर!
ये भी पढ़ें- Bihar Politics: कल तक 'पलटू' तो आज अचानक बन गए 'चाचाजान', तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार में फिर बनेगी बात?