Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News : रक्षाबंधन से पहले खुशखबरी, अब सस्ती और सुरक्षित होगी राखी की डिलीवरी

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 06:07 PM (IST)

    डाक विभाग ने रक्षाबंधन के लिए प्लास्टिक कोटेड विशेष राखी लिफाफे उपलब्ध कराए हैं, जो बारिश और नमी से राखी को सुरक्षित रखेंगे। इन लिफाफों से देश-विदेश म ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    संवाद सूत्र, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। रक्षाबंधन पर्व को लेकर डाक विभाग ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। भाई-बहनों तक समय पर और सुरक्षित राखी पहुंचाने के लिए विभाग ने प्लास्टिक कोटेड विशेष राखी लिफाफा उपलब्ध कराया है।

    इस लिफाफे की मदद से राखी को देश के किसी भी हिस्से के साथ-साथ विदेश में रहने वाले भाई-बहनों तक भी सुरक्षित भेजा जा सकेगा। डाक अधीक्षक राजेश कुमार सोनी ने बताया कि विशेष लिफाफा इस प्रकार तैयार किया गया है कि बारिश और नमी का असर उसमें रखी राखी या अन्य हल्की सामग्री पर नहीं पड़े।

    इससे परिवहन के दौरान राखी के क्षतिग्रस्त होने की आशंका काफी कम हो जाएगी। रक्षाबंधन को लेकर डाकघरों में राखी भेजने वाले लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

    डाक विभाग की यह पहल खासकर उन लोगों के लिए राहतभरी है, जिनके भाई या बहन दूसरे राज्यों अथवा विदेश में रहते हैं। विभाग का दावा है कि बेहतर पैकिंग, सुरक्षित परिवहन और रियायती सुविधा के कारण इस बार अधिक संख्या में लोग डाक सेवा के माध्यम से राखी भेजने का लाभ उठा सकेंगे। विशेष राखी लिफाफे जिले के सभी प्रमुख डाकघरों में उपलब्ध करा दिए गए हैं।

    12 अगस्त से मिलेगी छूट

    उन्होंने बताया कि 12 अगस्त से डाक विभाग राखी लिफाफों पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट भी देगा। इस योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को कम खर्च में अपने प्रियजनों तक राखी भेजने की सुविधा उपलब्ध कराना है।

    यह छूट निर्धारित अवधि तक डाकघरों में उपलब्ध रहेगी।डाक विभाग ने लोगों से समय रहते राखी बुक कराने की अपील की है, ताकि रक्षाबंधन से पहले ही राखियां अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

    विभाग का कहना है कि विशेष लिफाफों के उपयोग से राखी सुरक्षित रहने के साथ समय पर वितरण भी सुनिश्चित किया जा सकेगा।

    खबरें और भी