Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन शुरू, रक्सौल, नरकटियागंज, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर होकर चलेगी

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 05:11 PM (IST)

    Narkatiaganj Deoghar Special Train:श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नरकटियागंज जंक्शन से श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया है। यह ट्रेन 1 अ ...और पढ़ें

    रक्सौल व देवघर के बीच चलने वाली श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन नरकटियागंज से खुलेगी। फाइल फोटो

    रक्सौल व देवघर के बीच चलने वाली श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन नरकटियागंज से खुलेगी। फाइल फोटो

    संवाद सहयोगी, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। Raxaul To Deoghar Train: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नरकटियागंज जंक्शन से श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया है। अब रक्सौल व देवघर के बीच चलने वाली श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन नरकटियागंज से खुलेगी।

    ट्रेन संख्या 05547/05548 का परिचालन 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक रहेगा। पूर्व मध्य रेल के आदेशानुसार 05547 स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को चलेगी।

    वापसी में 05548 रक्सौल-नरकटियागंज ट्रेन शनिवार और सोमवार को चलेगी। इस अवधि के दौरान नरकटियागंज से 9 फेरे और रक्सौल से 10 फेरे लगाए जाएंगे।

    रेल अधिकारियों के अनुसार, यह विशेष सेवा रक्सौल-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल के रैक से संचालित होगी। ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए गए हैं।

    ट्रेन संख्या 05547 नरकटियागंज से रात 11:15 बजे खुलकर 00:20 बजे रक्सौल पहुंचेगी। इसके बाद यही रैक 05545 बनकर 00:30 बजे प्रस्थान कर शाम 17:05 बजे देवघर पहुंचेगी।

    वापसी में 05546 ट्रेन देवघर से शाम 18:05 बजे खुलकर अगले दिन 11:40 बजे रक्सौल पहुंचेगी। इसके बाद यही ट्रेन 05548 बनकर दोपहर 13:15 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी।

    ट्रेन का ठहराव रूट के सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रहेगा। यह ट्रेन रक्सौल, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, भागलपुर और सुल्तानगंज होते हुए देवघर जंक्शन तक जाएगी।