नेपाल मूल की बहुएं बनेंगी भारतीय नागरिक, बिहार की पंचायतों में लग रहे शिविर
लौरिया प्रखंड में विदेशी मूल की बहुओं को भारतीय नागरिकता दिलाने के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र जैसे आ ...और पढ़ें

विदेशी मूल की बहुएं बनेंगी भारतीय नागरिक, पंचायतों में लग रहे शिविर
HighLights
विदेशी मूल की बहुओं को मिलेगी भारतीय नागरिकता।
लौरिया प्रखंड में विशेष शिविरों का आयोजन।
नेपाल मूल की बहुओं के लिए आवेदन प्रक्रिया।
संवाद सूत्र, लौरिया। प्रखंड क्षेत्र में अब विदेशी मूल की बहुएं भी भारतीय नागरिकता प्राप्त कर सकेंगी। इसके लिए प्रशासन द्वारा विशेष पहल करते हुए विभिन्न पंचायतों में शिविर लगाकर आवेदन लिए जा रहे हैं।
इच्छुक महिलाओं को आवेदन के साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।
इस संबंध में लौरिया के बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान ऐसे कई परिवार सामने आए थे, जिनकी बहुएं मूल रूप से नेपाल की निवासी हैं। इनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया था।
वोटर लिस्ट में भी जुड़ेगा नाम
सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए विदेशी मूल की बहुओं को नागरिकता दिलाने और उनका नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।
प्रखंड परिसर के साथ-साथ बसंतपुर पंचायत के छरदवाली प्राथमिक विद्यालय तथा सिसवनीया के विशुनपुरवा सामुदायिक भवन में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक करीब 35 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
बीडीओ ने आम लोगों से अपील की है कि जिनके घरों में विदेशी मूल की बहुएं हैं, वे आवश्यक कागजात के साथ आवेदन कराएं, ताकि प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें भारतीय नागरिकता मिल सके।
यह भी पढ़ें- भारत में ब्याही नेपाली महिलाओं को मिलेगी भारतीय नागरिकता, आवेदन के लिए लगेगी ₹1000 फीस
यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल के बीच बाढ़ सुरक्षा और सिंचाई पर अहम बैठक, कोसी और गंडक परियोजनाओं के विवाद सुलझाने पर होगा मंथन