Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Makar Sankranti 2026: इस बार मकर संक्रांति पर बन रहा विशेष संयोग, आचार्य ने बताया शुभ मुहूर्त

    Updated: Tue, 13 Jan 2026 02:28 PM (IST)

    मकर संक्रांति इस वर्ष 15 जनवरी को मनाई जाएगी, जो खरमास की समाप्ति और सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का प्रतीक है। आचार्य संतोष मिश्रा के अनुसार, पुण्यका ...और पढ़ें

    मकर संक्रांति पर बन रहा विशेष संयोग, आचार्य ने बताया शुभ मुहूर्त

    मकर संक्रांति पर बन रहा विशेष संयोग, आचार्य ने बताया शुभ मुहूर्त

    HighLights

    1. मकर संक्रांति 15 जनवरी को, खरमास की होगी समाप्ति।

    2. पुण्यकाल 14 जनवरी रात्रि से 15 जनवरी दोपहर तक।

    3. गंगा स्नान, दान और खिचड़ी-दही-चूड़ा का विशेष महत्व।

    जागरण संवाददाता, बेतिया। मकर संक्रांति इस वर्ष गुरुवार, 15 जनवरी को मनाई जाएगी। भंगहा माई स्थान के आचार्य संतोष मिश्रा ने बताया कि इस दिन माघ कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि है और इसी दिन खरमास की समाप्ति भी होगी। भगवान सूर्य, धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

    शास्त्रों के अनुसार, वर्ष में यही एक दिन है जब सूर्यदेव अपने पुत्र शनि के घर प्रवेश करते हैं, जिससे इस पर्व का महत्व और भी बढ़ जाता है।

    उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति का पुण्यकाल 14 जनवरी 2026 की रात्रि 09:39 बजे से आरंभ होकर 15 जनवरी को दोपहर 01:39 बजे तक रहेगा, इसलिए 15 जनवरी को पूरे दिन पर्व मनाना शास्त्र सम्मत है।

    इस दिन प्रातः गंगा आदि पवित्र नदियों में स्नान कर तिल, मोदक, सरसों तेल, अन्न व वस्त्र का दान करना चाहिए। खिचड़ी और दही-चूड़ा खाने की परंपरा भी विशेष महत्व रखती है। 15 जनवरी के बाद से मांगलिक कार्यों का शुभारंभ हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Jamui News: सांसद अरुण भारती के मकर संक्रांति भोज में हंगामा, लोजपा (आर) कार्यकर्ताओं में विवाद