Bihar News मछली की जगह जाल में फंसी नई बाइक, पंडई नदी का राज जानने में जुटी पुलिस
मछली पकड़ने गए मछुआरों को पंडई नदी में जाल में एक नई लावारिस बाइक मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। शिकारपुर पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच ...और पढ़ें

पंडई नदी से मिली लावारिस बाइक के साथ स्थानीय लोग।
HighLights
पंडई नदी में मछुआरों को मिली नई लावारिस बाइक।
बाइक 12 फीट गहरे पानी में जाल में फंसी थी।
शिकारपुर पुलिस ने बाइक जब्त कर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडई चौक के समीप बहने वाली पंडई नदी से मछुआरों के जाल में एक लावारिस बाइक मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
बाइक के नदी से निकलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई। कोई इसे सड़क दुर्घटना जैसे हादसे से जोड़ रहा है तो कोई किसी आपराधिक वारदात की आशंका जता रहा है।
हुआ यं कि डीके शिकारपुर के नगीना सहनी, झापस सहनी समेत चार मछुआरे रोज की तरह नदी में मछली पकड़ने गए थे। जैसे ही पुल के पास करीब 12 फिट गहरे पानी में जाल डाला, उसमें कोई भारी वस्तु फंस गई।
काफी मशक्कत के बाद जब जाल बाहर निकाला गया तो उसमें एक नई बाइक देखकर मछुआरे हैरान रह गए। फिर मछुआरों ने स्थानीय मुखिया राहुल जायसवाल को सूचना दी।
आसपास के लोगों से बाइक के मालिक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने शिकारपुर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक को कब्जे में ले लिया है।
बाइक किसकी है और वह नदी में कैसे पहुंची, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पंडई नदी से निकली इस रहस्यमयी बाइक ने इलाके में कौतूहल और सनसनी का माहौल बना दिया है। लोग इस बात को लेकर चर्चा कर रहे हैं कि आखिर बाइक नदी में कैसे पहुंची और इसके पीछे क्या कहानी छिपी है।
खबरें और भी
- बरामद चमचमाती बाइक आखिर किसकी है और यहां कैसे पहुंची
- पंडई नदी में मछली मारने के दौरान मिली रहस्यमयी बाइक
- मामले से जुड़ा हादसा, अपराध या कोई बड़ा राज
- सूचना पर पहुंची शिकारपुर पुलिस ने जब्त की बाइक
- पुल के नीचे 12 फीट गहराई में मिली बाइक