Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार से यूपी जाने वाली कई ट्रेनें 8 जून तक रद, डीएलएड परीक्षार्थियों को गोरखपुर जाने में होगी मुश्किल

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 05:48 AM (IST)

    नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड पर प्री-एनआई/एनआई कार्य के कारण 8 जून तक कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों और डीएलएड परीक्षार्थियों को भारी परेश ...और पढ़ें

    यूपी जाने वाली ट्रेनें कैंसिल। फाइल फोटो

    यूपी जाने वाली ट्रेनें कैंसिल। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, नरकटियागंज। नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड के पिपराइच और उनौला स्टेशनों के बीच प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया है।

    रेल प्रशासन ने तीन जोड़ी सवारी गाड़ियों को रद कर दिया है, जबकि दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इसके अलावा छह जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को विभिन्न तिथियों में निरस्त किया गया है।

    पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन आठ जून तक बंद रहने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सबसे अधिक परेशानी स्थानीय यात्रियों, छात्रों और परीक्षार्थियों को हो रही है।

    डीएलएड परीक्षार्थी मंजू कुमारी, अजय कुमार, प्रदीप कुमार, अनारुल आलम और शशी कुमार ने बताया कि गोरखपुर में परीक्षा देने जाना है, लेकिन सवारी गाड़ियों के रद रहने से आवागमन कठिन हो गया है। उनका कहना है कि लंबे समय तक ट्रेनों का परिचालन बंद रहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    नरकटियागंज से ये ट्रेनें रहेंगी रद 

    रेलवे बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 55097/55098 नरकटियागंज-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन (Narkatiaganj - Gorakhpur Cantt. Passenger), 55047/55048 नरकटियागंज - गोरखपुर कैंट पैसेंजर (अनारक्षित) और 55096-55039 आगामी 8 जून तक रद रहेंगी।

    इस अवधि में केवल एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन 05595 Amrit Bharat Express-55040 Barhni (BNY) to Narkatiaganj Junction (NKE) का ही परिचालन किया जा रहा है।

    ट्रेन बंद होने से बस यात्रियों पर बढ़ा आर्थिक बोझ

    ट्रेनों के रद होने के बाद गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को बसों और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे यात्रा खर्च बढ़ने के साथ-साथ शारीरिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।

    अवधेश प्रसाद और विजय कुमार ने बताया कि मरीज को इलाज के लिए गोरखपुर ले जाना था, लेकिन ट्रेन रद होने के कारण बस से सफर करना पड़ा।

    उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और अधिक किराये के कारण अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। यात्रियों ने रेल प्रशासन से जल्द से जल्द सवारी गाड़ियों का परिचालन बहाल करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

    यह भी पढ़ें- बिहार में आज से महंगा हुआ बस का सफर, ऑटो और ई-रिक्शा का भी बढ़ेगा किराया; मुजफ्फरपुर स्टैंड की नई रेट लिस्ट 

    यह भी पढ़ें- कोसी–सीमांचल में न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस को लेकर बढ़ी हलचल, फेरे बढ़ाने पर जोर

    खबरें और भी