Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नरकटियागंज-रक्सौल रेलखंड पर पहली बार चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

    Updated: Thu, 14 May 2026 01:41 PM (IST)

    समस्तीपुर रेल मंडल ने नरकटियागंज से रक्सौल जंक्शन के बीच सिकटा होते हुए एक जोड़ी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाने को हरी झंडी दे दी है। ...और पढ़ें

    नरकटियागंज-रक्सौल रेलखंड पर पहली बार चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन (AI Generated Image)

    नरकटियागंज-रक्सौल रेलखंड पर पहली बार चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, नरकटियागंज। नरकटियागंज वाया सिकटा होते हुए रक्सौल जंक्शन (Raxaul Junction) के बीच एक जोड़ी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। पहली बार नरकटियागंज जंक्शन से पैसेंजर ट्रेन का स्पेशल के रूप में परिचालन किया जा रहा है।

    ट्रेन परिचालन को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल की ओर से हरी झंडी दी गई है। मंडल की ओर से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए तथा यात्रियों की सुविधा को लेकर नरकटियागंज से गाड़ी संख्या 05544 सप्ताह के प्रत्येक शनिवार और गुरुवार को चलेगी।

    ट्रेन का शेड्यूल और रूट

    यह गाड़ी नरकटियागंज से संध्या 7.40 बजे चलेगी। 8.03 बजे सिकटा स्टेशन पर रुकते हुए 8.50 बजे रक्सौल पहुंचेगी। यह गाड़ी 16 मई से 11 जुलाई तक परिचालित की जाएगी।

    इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05543 रक्सौल से सप्ताह के शनिवार एवं गुरुवार को दोपहर 2.15 बजे चलेगी, 2.38 बजे सिकटा स्टेशन पर रुकते हुए 3.35 बजे नरकटियागंज जंक्शन पर पहुंचेगी।

    इस रेलखंड में रेल प्रशासन ने पहली बार पैसेंजर लोकल यात्री के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया है। इसके परिचालन होने से खासकर इस रेलखंड के गोखुला, मरजदवा, सिकटा सहित इस रेलखंड में आने वाले स्टेशनों के यात्रियों को काफी सुविधा हो जाएगी।

    रेल प्रशासन धीरे-धीरे इस रेलखंड में गाड़ियों का विस्तार कर रहा है। आने वाले समय में इस रेलखंड में और भी कई गाड़ियों का परिचालन होगा तो इस रेलखंड के यात्रियों को भी और सुविधा मिल जाएगी। जब छोटी रेलखंड थी तब छह जोड़ी गाड़ियों का परिचालन होता था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर के बीच चलेगी नई अमृत भारत, मिथिला-सीमांचल और उत्तर बिहार के यात्रियों को राहत

    यह भी पढ़ें- बिलासपुर-चांपा नॉन-इंटरलॉकिंग: जून में एक दर्जन ट्रेनें रद, यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो पहले जांच लें स्टेटस