Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    West Champaran : किसानों की आय बढ़ाने में जुटीं बेटियां, टिश्यू कल्चर से तैयार कर रहीं गुणवत्तापूर्ण गन्ने के पौधे

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 04:35 PM (IST)

    नरकटियागंज के न्यू स्वदेशी शुगर मिल में प्रशिक्षित युवतियां टिश्यू कल्चर तकनीक से प्रतिदिन एक हजार रोगमुक्त गन्ने के पौधे तैयार कर रही हैं। यह पहल गन् ...और पढ़ें

    पौधे तैयार करने में लगी युवतियों से बात करते कार्यपालक अध्यक्ष आरके तिवारी। सौ. प्रबंधन

    पौधे तैयार करने में लगी युवतियों से बात करते कार्यपालक अध्यक्ष आरके तिवारी। सौ. प्रबंधन

    जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। गन्ने की खेती में आधुनिक तकनीक और महिला सशक्तीकरण का बेहतर उदाहरण नरकटियागंज के न्यू स्वदेशी शुगर मिल में देखने को मिल रहा है। यहां प्रशिक्षित युवतियां टिश्यू कल्चर तकनीक से रोगमुक्त गन्ने के पौधे तैयार कर रही हैं।

    किसानों की आय बढ़ाने और गन्ना उत्पादन को नई दिशा देने में भी भूमिका निभा रही हैं। मिल के टिश्यू कल्चर लैब में बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, सबौर से प्रशिक्षित कल्पना राज और पूजा राय प्रतिदिन करीब एक हजार रोगमुक्त गन्ने के पौधे तैयार कर रही हैं।

    कल्पना समस्तीपुर जिले के बिथान की निवासी हैं, जबकि पूजा सारण जिले के छपरा की रहने वाली हैं। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद दोनों को मिल में रोजगार का अवसर मिला है, जहां वे पूरी दक्षता के साथ कार्य कर रही हैं।

    कार्यपालक अध्यक्ष रविंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि सरकार के कृषि रोडमैप के अनुरूप चीनी मिल आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के साथ महिलाओं को रोजगार देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है ।

    उनका लक्ष्य गन्ना उत्पादन और महिला रोजगार, दोनों क्षेत्रों में मिल को अग्रणी बनाना है । कार्यपालक उपाध्यक्ष राजीव कुमार त्यागी ने बताया कि गन्ना महाप्रबंधक केएस ढाका की देखरेख में दोनों युवतियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

    लैब के वरिष्ठ प्रबंधक राजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में दोनों युवतियां प्रतिदिन करीब एक एक हजार रोगमुक्त पौधे तैयार कर रही हैं। कल्पना और पूजा का कहना है कि प्रशिक्षण के साथ रोजगार मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उनका लक्ष्य अधिकाधिक गुणवत्तापूर्ण पौधे तैयार करना है।

    खबरें और भी

    • गन्ने की मिठास में बेटियों की मेहनत, तैयार कर रहीं रोगमुक्त पौधे
    •  नरकटियागंज मिल के टिश्यू कल्चर लैब में रंग ला रहा कल्पना और पूजा का प्रयास
    • प्रतिदिन एक-एक हजार तैयार कर रही रोगमुक्त पौधे
    • स्वस्थ पौधों से किसानों को होगा सीधा लाभ