Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार: सास-ससुर से विवाद के बाद फंदे से झूल गई बहू, 2 मासूमों के सिर से उठा मां का साया

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 03:24 PM (GMT+05:30)

    नौतन के डबरिया में पारिवारिक कलह से तंग आकर 28 वर्षीय पल्लवी कुमारी ने आत्महत्या कर ली। पति के चंडीगढ़ जाने के बाद घर में कलह बढ़ गया था, मृतका के दो ...और पढ़ें

    सास-ससुर से विवाद के बाद फंदे से झूल गई बहू, 2 मासूमों के सिर से उठा मां का साया

    सास-ससुर से विवाद के बाद फंदे से झूल गई बहू, 2 मासूमों के सिर से उठा मां का साया

    HighLights

    1. नौतन में पारिवारिक कलह के कारण महिला ने की आत्महत्या।

    2. पति के चंडीगढ़ जाने के बाद घर में बढ़ गई थी कलह।

    3. मृतका के दो छोटे बच्चे, पुलिस कर रही है जांच।

    जागरण संवाददाता, बेतिया/नौतन। नौतन थाना क्षेत्र के डबरिया वार्ड-सात में बुधवार की देर रात में पारिवारिक कलह से तंग आकर तारकेश्वर कुमार की पत्नी पल्लवी कुमारी (28) ने आत्महत्या कर ली।

    उसका शव दो मंजिला मकान के एक कमरे में पंखे से लटकता हुआ पुलिस ने बरामद किया। मृतका के दो बच्चे भी हैं।

    उसका पति करीब चार माह पूर्व कमाने के लिए चंडीगढ़ गया था। उसके बाद घर में कलह हो रहा था। वह बैरिया थाना क्षेत्र के मच्छरगांवा वार्ड-09 निवासी शिवपूजन राम की पुत्री थी।

    सूत्रों के अनुसार, दोपहर में सास-ससुर से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उसके बाद विवाहिता अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो स्वजन को संदेह हुआ।

    जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो वह पंखे से लटकी हुई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है। अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है।

    उन्होंने कहा कि विवाहिता के मायके वालों को भी बुलाया गया है। आवेदन मिलने पर कांड दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई होगी। उधर, मां की मौत के बाद आठ वर्षीय अभि कुमार और चार वर्षीय आर्यन कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है।