Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम चंपारण में कुरकुरे की आड़ में नेपाल से 31.25 किलो गांजा तस्करी, दो तस्कर गिरफ्तार

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 03:12 PM (IST)

    पश्चिम चंपारण के इनरवा बाजार में पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा से 31.25 किलोग्राम गांजा जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपित नेपाली नंबर की बाइक ...और पढ़ें

    पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली।

     पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली।

    जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। West Champaran Ganja Smuggling: भारत-नेपाल सीमा से सटे पश्चिम चंपारण के इनरवा बाजार में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए 31.250 किलोग्राम गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

    आरोपित नेपाली नंबर की बाइक पर सवार थे और गांजे को कुरकुरे के पैकेटों की आड़ में छिपाकर ले जा रहे थे।

    इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि भारत-नेपाल सीमा के रास्ते गांजे की बड़ी खेप लाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने इनरवा बाजार स्थित शिव मंदिर के पीछे घेराबंदी की।

    जांच के दौरान नेपाली नंबर की बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। बाइक पर रखी दो बोरियों के भीतर वाटरप्रूफ पैकेट में 31.250 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली।

    गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के बस्ठा गांव निवासी अदेया साह के 19 वर्षीय पुत्र साहेब कुमार और नेपाल के पर्सा जिला के महुवन गांव निवासी अजय साह के 20 वर्षीय पुत्र सौरभ साह के रूप में हुई है।

    पूछताछ में दोनों ने बताया कि जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 12.5 लाख रुपये है।

    प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पुलिस और लोगों की नजर से बचने के लिए तस्करों ने गांजे से भरी बोरियों के ऊपर कुरकुरे के पैकेट रख दिए थे, ताकि यह किराना का सामान प्रतीत हो। हालांकि पुलिस की सतर्कता के कारण उनकी यह तरकीब सफल नहीं हो सकी।

    खबरें और भी

    पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि गांजे की खेप नेपाल के किस स्थान से लाई गई थी और भारत में इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।