नेपाल सरकार का एक और सख्त आदेश, बिना आईडी कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश, जरूरी दस्तावेज से ही एंट्री
नेपाल सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए बिना वैध पहचान पत्र के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापारियों, मजदूरों और पर्यटकों की ...और पढ़ें
-1778417871449_m.webp)
नेपाल जाने वाले भारतीय वाहन की जांच करती नेपाल पुलिस। सौ: ग्रामीण
HighLights
नेपाल में प्रवेश के लिए पहचान पत्र अनिवार्य।
सीमावर्ती क्षेत्रों में आवाजाही पर पड़ेगा असर।
नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई।
संवाद सहयोगी, बगहा (पश्चिम चंपारण)। नेपाल सरकार के नए निर्देश ने सीमावर्ती इलाकों में फिर हलचल बढ़ा दी है। अब बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी भारतीय नागरिक को नेपाल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को सख्त जांच के निर्देश दिए गए हैं, जिसके बाद रोजाना आवाजाही करने वाले व्यापारियों, मजदूरों और पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अब पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य
बता दें कि भारत-नेपाल सीमा पर आने-जाने वाले लोगों के लिए अब पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य कर दिया गया है। नेपाल सरकार के नए निर्देश के बाद नेपाल में प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिकों को अब वैध पहचान पत्र दिखाना होग।
वहीं नेपाल से भारत आने वाले नागरिकों के लिए भी परिचय पत्र अनिवार्य कर दिया गया है।अचानक लागू हुई इस व्यवस्था से सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोगों, दैनिक यात्रियों, छोटे कारोबारियों तथा नेपाल आने-जाने वाले आम नागरिकों के बीच परेशानियों के साथ असमंजस की स्थिति देखी जा रही है।
गंडक बराज स्थित नेपाली सीमा पर तैनात नेपाल पुलिस के जवानों ने बताया कि नेपाल सरकार की ओर से सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए हैं ।कुछ बॉर्डर पर भारतीय नागरिकों की पहचान की जांच की जा रही है।
हालांकि इस बॉर्डर पर अभी स्पष्ट दिशा-निर्देश मिलने का इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इससे पहले कोरोना काल के दौरान भी सीमा पार करने के लिए पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य किया गया था।
अब एक बार फिर इस नियम को सख्ती से लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। भारत-नेपाल सीमा से जुड़े विभिन्न बॉर्डर क्षेत्रों में जांच अभियान तेज कर दिया गया है। हालांकि वाल्मीकिनगर से सटे नेपाली चेक पोस्ट पर फिलहाल यह नियम पूरी तरह लागू नहीं हुआ है।
खबरें और भी
फिलहाल दोपहिया व चारपहिया वाहनों की एंट्री के बाद सामान्य आवाजाही जारी है, लेकिन आने वाले दिनों में जांच और सख्त होने की संभावना जताई जा रही है।