निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, लड्डुओं से तौलकर स्वागत; JCB से हुई फूलों की बारिश
जदयू नेता निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा पश्चिमी चंपारण के चौतरवा से शुरू हुई, जहां उनका जेसीबी से फूलों और लड्डुओं से भव्य स्वागत किया गया। ...और पढ़ें
-1777827173190_m.webp)
बगहा में निशांत कुमार का हुआ जोरदार स्वागत। (जागरण)
HighLights
निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा का चौतरवा में भव्य स्वागत।
जेसीबी से फूलों की वर्षा, लड्डुओं से तौलकर अभिनंदन किया।
थारू और अनुसूचित जाति-जनजाति समुदाय से संवाद किया।
जागरण संवाददाता, बगहा। पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र व जदयू नेता निशांत कुमार के चौतरवा पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह भर गया।
कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई। जेसीबी से फूलों की वर्षा की गई और उन्हें लड्डुओं से तौला गया। सद्भाव यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखा। दोपहर से ही लोग रात तक अपने नेता की एक झलक पाने के लिए इंतजार करते रहे।
यात्रा को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं, जिन्हें रविवार सुबह तक अंतिम रूप दे दिया गया। स्वागत स्थल को फूलों और सद्भाव के नारों से सजे बैनरों से सजाया गया था।
सुरक्षा और व्यवस्था के लिए कार्यकर्ताओं की टीम लगातार सक्रिय रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
जगह-जगह स्वागत, प्रतिमाओं पर माल्यार्पण
चौतरवा में एमएलसी भीष्म सहनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार का जोरदार स्वागत किया। वहां से उनकी विशेष गाड़ी आगे बढ़ी तो रास्ते भर अलग-अलग स्थानों पर स्वागत का सिलसिला जारी रहा। बगहा एक में मस्जिद के पास लोगों ने उनका अभिनंदन किया।

मूर्ति पर किया माल्यार्पण।
इसके बाद गांधी चौक पहुंचकर उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर बगहा दो स्थित आइबी के समीप डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। काफिला जैसे-जैसे आगे बढ़ता गया, समर्थकों की भीड़ बढ़ती गई और नीतीश-निशांत जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे।
किया जनसंवाद
एसएसबी कैंप के पास भी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। लक्ष्मीपुर में निशांत कुमार ने थारू और अनुसूचित जाति-जनजाति समुदाय के लोगों से मुलाकात कर संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और सद्भाव का संदेश दिया।
खबरें और भी
-1777827244339.jpg)
लोगों ने किया स्वागत।
देर रात करीब उनका काफिला वाल्मीकिनगर पहुंचा, जहां यात्रा का अगला चरण तय कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगा। पूरे दिन चले इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी ने यात्रा को सफल बना दिया।
चौतरवा में लड्डूओं से किया गया स्वागत
जदयू नेता निशांत कुमार का बिहार के सद्भाव यात्रा के आरम्भ में पश्चिमी चंपारण के चौतरवा में जेसीबी से फूलों की वर्षा व लड्डू से तौलकर शानदार स्वागत किया गया।
दोपहर से रात तक कार्यकर्ताओं की भीड़ उनके स्वागत की इंतजार करती रही। आखिरकार उनके आते ही कार्यकर्ता जय जयकारा के साथ स्वागत किए।
गाजे बाजे की ध्वनि से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। कार्यकर्ताओं में निशांत कुमार के पास पहुंचकर फोटो खिंचवाने की जुनून देखी गई।
एम एल सी भीष्म सहनी, प्रभात रंजन सिंह,जदयू के बगहा एक प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर पटेल, पारस बैठा, अशोक यादव, आनंद शाही, ओम प्रकाश शाही, छोटा चौबे, पलक भारती, आलोक कुमार, सुरेंद्र बैठा, सुरेश यादव राजेश्वर राव, जितेंद्र जायसवाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता रहे।