Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाल्मीकिनगर में सीएम नीतीश कुमार ने नहर, इको पार्क और गंडक बराज का किया निरीक्षण

    By Vinod Rao Edited By: Ajit kumar
    Updated: Sun, 05 Apr 2026 04:03 PM (IST)

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वाल्मीकिनगर में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण और उद्घाटन किया। उन्होंने दोन नहर शाखा पुनर्स्थापन कार्य का जायजा लिया और ...और पढ़ें

    नहर पुनर्स्थापना कार्य का निरीक्षण करते सीएम व अन्य, सौ: विभाग

    नहर पुनर्स्थापना कार्य का निरीक्षण करते सीएम व अन्य, सौ: विभाग

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री ने नहर पुनर्स्थापन कार्य का निरीक्षण किया।

    2. इको टूरिज्म पार्क और गिद्ध संरक्षण केंद्र का उद्घाटन।

    3. जंगल सफारी को हरी झंडी दिखाकर पर्यटन को बढ़ावा।

    जागरण संवाददाता, वाल्मीकिनगर (पश्चिम चंपारण)।Eco Tourism Valmikinagar Plan: पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

    नहर पुनर्स्थापन कार्य का निरीक्षण

    मुख्यमंत्री ने वाल्मीकिनगर के दोन नहर शाखा सेवा पथ के पुनर्स्थापन कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य करीब 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है और तटबंध पर बनी सड़क का पक्कीकरण भी किया गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि किसानों को सिंचाई का लाभ मिल सके।

    इको टूरिज्म पार्क का लिया जायजा

    इसके बाद मुख्यमंत्री ने गंडक बांध जलाशय के पास बन रहे लव-कुश इको टूरिज्म पार्क का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उन्हें साइट प्लान के माध्यम से पार्क में विकसित की जा रही सुविधाओं की जानकारी दी।

    05BAA_30_05042026_319.JPG

    गंडक बराज और अतिथि भवन का भी भ्रमण

    मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के अतिथि भवन और वाल्मीकिनगर इको पार्क का भ्रमण किया। साथ ही गंडक बराज पहुंचकर वहां की स्थिति का भी जायजा लिया।

    इको पर्यटन केंद्र का शिलान्यास

    वाल्मीकि सभागार परिसर से मुख्यमंत्री ने इको पर्यटन केंद्र-वाल्मीकिनगर का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि वाल्मीकिनगर को इको टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।

    गिद्ध संरक्षण केंद्र का उद्घाटन

    मुख्यमंत्री ने गोनौली और चिउटाहा में गिद्ध संरक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

    05BAA_32_05042026_319.JPG

    जंगल सफारी को दिखाई हरी झंडी

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जंगल सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

    जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

    इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद सुनील कुमार सहित कई विधायक और अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सभी से मिलकर योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    खबरें और भी